फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   anil vij said, officer will be charged, doesnt matter he is government or private

विज बोले कार्यक्रम आईएमए का हो या सरकारी बख्शा नहीं जाएगा

Sat, 27 Jun 2015 12:54 AM IST
फतेहाबाद/हिन्दी न्यूूज/भ्रष्टाचार
फतेहाबाद/हिन्दी न्यूूज/भ्रष्टाचार Updated Sat, 27 Jun 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को फतेहाबाद के पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वह यहां जिला कष्ट निवारण एवं जनपरिवाद समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करने आए हुए थे।

जब उन्हें बताया गया कि कार्यक्रम सरकारी था जबकि संलिप्त अधिकारी व आरोपी इसे आईएमए कार्यक्रम बता रहे हैं तो मंत्री अनिल विज ने टिप्पणी की। कार्यक्रम चाहे आईएमए का हो या सरकारी जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है कानून से ऊपर कोई नहीं है।

आईएमए द्वारा भी कार्यक्रम में ऐसा किए जाने पर चिंतित विज ने कहा कि यह बहुत बड़ी संस्था है और उसके सदस्य ऐसे करेंगे शोभा नहीं देता।

वहां मौजूद एक महिला नेत्री ने यह तो माना कि ऐसा कार्यक्रम हुआ है लेकिन सिफारिश की कि ऐसे कार्यक्रम की ज्यादा जांच न करवाई जाए। इस पर अनिल विज ने दो टूक कह दिया कि जो रिपोर्ट आएगी उसी अनुसार कार्रवाई होगी।

नर्सिंग छात्राओं के लिए सरकार निकालेगी बीच का रास्ता

नर्सिंग छात्राओं के आंदोलन पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार बिना बोर्ड व नर्सिंग काउंसिल गठित किए बिना परीक्षाएं ली गई जिसके चलते उनके सर्टिफिकेट फर्जी हो गए हैं।

यह सब पिछली सरकार के अनाड़ीपन के कारण हुआ है। उनकी नर्सिंग छात्राओं के प्रति सहानुभूति है और बीच का कोई रास्ता निकाला जा रहा है ताकि साल खराब न हो।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी के तबादले पर उन्होंने कहा कि यह पूर्णतय मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है लेकिन मेरे विभाग में कासनी ने अच्छा काम किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed