{"_id":"673b806ec380f4fe6509e7bb","slug":"angry-villagers-surrounded-the-private-bus-due-to-the-bus-missing-its-time-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-125183-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बस के टाइम मिस करने से गुस्साए ग्रामीणों ने निजी बस का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बस के टाइम मिस करने से गुस्साए ग्रामीणों ने निजी बस का किया घेराव
Mon, 18 Nov 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
रतिया के गांव लुठेरा में निजी बस का घेराव करके खड़े ग्रामीण।
रतिया। लाधुवास रूट पर सुबह व दोपहर के समय गांव लुठेरा में निजी बस का टाइम मिस कर देने से गुस्साए गांववासियों ने बस का घेराव कर रोष जताया। मालिक द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए बस को जाने दिया।
सरपंच जसविंदर सिंह, ग्रामवासी राजेंद्र सिंह, बिल्लू सिंह, पंच लाडी सिंह, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, संदीप सिंह, दर्शन सिंह, बाबा प्रीतम सिंह, मंजीत सिंह, गुरजंट कौर, कुलविंदर कौर आदि ने बताया कि सुबह 7 व दोपहर 1 बजे वाला टाइम जान बूझकर मिस किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ड्राइवर बस को निर्धारित रूट पर न लाकर बलियाला वाले रूट से ले जाता है। जिस कारण विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का साधना करना पड़ता है।
उनको गांव से तीन किलोमीटर दूर ब्राह्मणवाला से जाकर बस पकड़नी पड़ती है। जिस कारण वे शिक्षण संस्थान में पहुंचने में लेट हो जाते हैं। इसके चलते ही ग्रामीणों में नाराजगी जताते हुए बस को रुकवाकर गांव से आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने जब बस मालिक से बात की तो उसने बताया कि उसे इस बारे में जानकारी नहीं है। आगे से ड्राइवर बस को उनके गांव से ही लेकर जाएगा। अगर चालक लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बस मालिक द्वारा विश्वास दिलवाने पर ग्रामीण शांत हुए और बस को गंतव्य की ओर जाने दिया।