फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angry girl students surrounded Panchayat Minister's office

आक्रोशित छात्राओं ने घेरा पंचायत मंत्री का कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Angry girl students surrounded Panchayat Minister's office
टोहाना में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली के कार्यालय पर प्रदर्शन करती छात्राएं व उनके सहयोगी। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। रतिया रोड स्थित दुर्गा महिला महाविद्यालय के मुख्य गेट पर पिछले तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के डांगरा रोड स्थित कार्यालय के बाहर पहुंचकर नारेबाजी किया। इस दौरान छात्राओं ने अपनी 15 मांगों को लेकर मंत्री के निजी सचिव निशांत कामरा को ज्ञापन सौंपा। निजी सचिव ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन मंत्री देवेंद्र सिंह बबली तक पहुंचा दिया जाएगा। मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद छात्राएं व स्टाफ सदस्य एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे, वहां भी प्रदर्शन करने के बाद नायब तहसीलदार रमेश कुमार ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

दरअसल, दुर्गा महिला महाविद्यालय की छात्राएं व स्टाफ सदस्य पिछले तीन दिन से कॉलेज के बाहर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। मांग पत्र के अनुसार छात्राओं ने कहा कि सीडीएलयू प्रशासन द्वारा 2003-04 सत्र से बीकॉम कक्षाएं शुरू करने के लिए अस्थायी मान्यता प्रदान की थी, लेकिन अभी तक इस महाविद्यालय को स्थायी मान्यता नहीं दी है। पिछले 18 वर्षों में संस्था द्वारा कोई नया कोर्स शुरू नहीं किया गया है। 2015 में कालेज में 603 छात्राएं थी, जो अब घटकर 460 रह गईं है। प्रबंधन द्वारा अधिक फीस लेने के चलते छात्राएं शिक्षा से वंचित रह जाती हैं जबकि यह कॉलेज क्षेत्रवासियों की दान राशि के सहयोग से बना हुआ है। महिला महाविद्यालय होने के बावजूद समिति द्वारा महिला स्टाफ व छात्राओं की भागीदारी नहीं ली जाती है। कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

कॉलेज को प्रबंधन समिति की बजाय सरकार के अधीन करने की भी मांग
छात्राओं ने कहा कि तेरापंथ समाज ने इस महाविद्यालय को राजकीय महिला महाविद्यालय बनाने की मांग की थी। कॉलेज इसको लेकर सभी मापदंडों को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय सरकार के अंतर्गत जाने के 80 प्रतिशत मापदंडों को पूरा करता है, सरकार को केवल 20 प्रतिशत को ही पूरा करना है। सरकार द्वारा प्रत्येक 20 किलोमीटर में राजकीय महिला महाविद्यालय खोलने की बात कही गई है ताकि छात्राओं को दूर सफर न करना पड़े। इसलिए सरकार इस महाविद्यालय को तत्काल प्रभाव से अपने अधीन ले लें क्योंकि टोहाना व क्षेत्र के आसपास कोई राजकीय महिला महाविद्यालय नहीं है। छात्राओं द्वारा दो बार एसडीएम को ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं- कॉलेज में सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं
छात्राओं का आरोप है कि शहर व आसपास के गांवों से छात्राएं यहां पढ़ने आती हैं। मगर सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान ने तो कॉलेज पर बुलडोजर चलाने की धमकी दी है। छात्राओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक वे धरना खत्म नहीं करेगी और अपना संघर्ष जारी रखेंगी। छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर किसान संगठनों से लेकर छात्र संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया।
कोट
दुर्गा महिला महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी हैं। सिर्फ संस्था को बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है।
-चुड़िया राम गोयल, प्रधान, कॉलेज प्रबंधन समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed