फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angry farmers blocked the road due to non-start of paddy procurement

Fatehabad News: धान खरीद शुरू न होने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

Thu, 03 Oct 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 03 Oct 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked the road due to non-start of paddy procurement
जाम लगाकर खड़े किसान
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू न होने से परेशान किसानों ने बुधवार शाम रतिया रोड पर मंडी के बाहर रोड जाम कर दिया। सड़क पर बैठे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर खरीद शुरू करने की मांग की। इस दौरान सूचना पाकर आई पुलिस ने किसानों को समझने का प्रयास किया लेकिन जब किसान नहीं माने तो अतिरिक्त सचिव निशांत ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवा दिया और राहगीरों ने राहत की सांस ली। करीब आधा घंटे तक रोड जाम रहा।
विज्ञापन


भाकियू से जुड़े किसान नेता लाभ सिंह ने कहा कि प्रशासन और सरकार चुनाव में व्यस्त है। इस कारण वह अनाज मंडी में फसल लेकर बैठे किसानों की सुध नहीं ले रहे। किसानों ने कहा कि यदि वीरवार तक समाधान नहीं हुआ तो वे फिर रोड जाम करेंगे। किसानों ने बताया कि किसान चार-पांच दिनों से धान की ढेरियां लेकर मंडी में बैठे हैं। खरीद नहीं हो रही। धान में ज्यादा नमी की बात भी कही जा रही है जबकि फसल सूखी पड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कभी यह भी कहा जाता है कि धान मिल संचालकों की सरकार के साथ वार्ता नहीं हुई, लेकिन इसमें किसान का कोई दोष नहीं है। किसानों ने कहा कि अब निजी तौर पर काफी कम दाम 1,800 रुपये प्रति क्विंटल से धान बिक रहा है लेकिन किसान इतना नुकसान सहन नहीं कर सकता। इसलिए मजबूरन सरकारी खरीद के लिए इंतजार में बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले उन्हें 23 सितंबर से और फिर एक अक्तूबर से खरीद शुरू होने की बात कही गई, लेकिन दो अक्तूबर तक भी खरीद शुरू नहीं हुई। तीन-चार दिन पहले भी किसानों ने रोड जाम किया था, तब मार्केट कमेटी सचिव ने लदान और उतराई आदि कार्यों की निविदा न होने की जानकारी देकर एक-दो दिन में निविदा होने के बाद खरीद शुरू करने की बात कही थी। तब से कई दिन बीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed