{"_id":"645d1df73a16b30e3e03b191","slug":"anger-grew-due-to-the-demolition-of-the-gurudwara-building-fatehabad-news-c-21-hsr1003-130382-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गुरुद्वारा के भवन को गिराने से पनपा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गुरुद्वारा के भवन को गिराने से पनपा आक्रोश
Thu, 11 May 2023 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 11 May 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में डीसी के नाम ज्ञापन देने पहुंचे सिख संगत।
फतेहाबाद। हांसपुर रोड पर बुधवार को जिला नगर योजनाकार की ओर से धार्मिक स्थल गुरुद्वारा के भवन को गिराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर लोगों में आक्रोश है। वीरवार को नगर योजनाकार के खिलाफ सिख संगत ने रोष जाहिर किया। पंजाब के सरदूलगढ़ से भाजपा नेता जगजीत सिंह मिल्खा सहित कुछ सिख समुदाय के लोग फतेहाबाद घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में इन लोगों ने लघु सचिवालय में जाकर डीसी मनदीप कौर को ज्ञापन सौंपा। डीसी ने एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह और एसडीएम राजेश कुमार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इन दोनों अधिकारियों ने सिख संगत से शुक्रवार तक का समय मांगा।
लघु सचिवालय में संदीप सिंह, सरदूल सिंह, रणजीत सिंह, प्रताप सिंह, जरनैल सिंह, सर्वजीत सिंह आदि ने डीसी मनदीप कौर को सौंपे ज्ञापन में अवगत कराया कि 10 मई को हांसपुर रोड पर जिला नगर योजनाकार की टीम ने पुलिस बल के साथ गुरुद्वारा शहीद सिंहवाला के भवन को तहस-नहस कर दिया था।
गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार द्वारा आग्रह करने पर भी अंदर से कोई चीज बाहर नहीं निकालने दी गई। गुरुघर की बेअदबी की गई है। आरोप है कि इस घटनाक्रम के बाद से इलाके की सिख संगत में रोष है। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। अगर समय रहते इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं। सिख संगत की ओर से दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसे धार्मिक भावना को चोट न पहुंचा सके।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
दरअसल, जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को हांसपुर रोड पर जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण को गिरवाया था। डीटीपी गुंजन वर्मा के मुताबिक हांसपुर रोड पर कंट्रोल एरिया में लोगों ने सड़क के आसपास अवैध निर्माण किया हुआ था। इसके लिए विभाग से सीएलयू भी नहीं ली हुई है। पहले अवैध निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस देकर निर्माण हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन लोगों ने निर्माण नहीं हटाए। इसके बाद डीटीपी गुंजन वर्मा व ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ शिवकुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ गई टीम ने जेसीबी से वर्मा टेंट हाउस, एक ढाबे, धार्मिक स्थल के कमरे व दो छोटे कमरों को गिरवा दिया था।