फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anger erupted over the detention of farmer leader Mandeep

Fatehabad News: किसान नेता मनदीप को हिरासत में लेने पर फूटा गुस्सा

Tue, 22 Aug 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over the detention of farmer leader Mandeep
फतेहाबाद लघु सचिवालय का एक रास्ता बंद करके बैठे किसान।
फतेहाबाद। बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम देने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर पक्का मोर्चा लगाए बैठे पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक मनदीप नथवान को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और नजरबंद कर दिया। इसके बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारी किसानों ने लघु सचिवालय के कुछ देर के लिए दोनों गेट बंद करके नारेबाजी आरंभ कर दी। इस दौरान हिसार से भी किसान धरने पर पहुंच गए। पुलिस ने मंगलवार को मनदीप नथवान को रिहा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद किसानों ने एक गेट खोल दिया।
विज्ञापन


पगड़ी संभाल जट्टा के प्रदेश संयोजक मनदीप नथवान सोमवार सुबह अपनी गाड़ी से फतेहाबाद में धरने पर आ रहे थे। पुलिस ने उनको रतिया के पास रोक लिया और थाने ले गए। इसके बाद पुलिस उनको अपने साथ फतेहाबाद ले आई और एसपी आस्था मोदी से मुलाकात करवाई। एसपी ने मनदीप नथवान से कहा कि वह रास्ता छोड़ दें, लेकिन मनदीप नथवान ने कहा कि उनकी मांगों को मान लिया जाए, वह धरना हटा देंगे। इसके बाद जब मनदीप नथवान धरनास्थल की ओर जा रहे थे तो पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन

इसलिए किया गया नजरबंद
दरअसल, हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के किसान संगठनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंडीगढ़ स्थित आवास के घेराव का ऐलान किया हुआ है। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक होने के नाते मनदीप नथवान भी अपने साथियों के साथ इस घेराव में शामिल होने के लिए जाने वाले थे। नथवान घेराव में न पहुंच सकें, इसलिए पुलिस ने उन्हें नजरबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने जताया रोष, हिसार से पहुंचे किसान
मनदीप नथवान की गिरफ्तारी के बाद किसान उबल पड़े। उन्होंने लघु सचिवालय के गेट रोक लिए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी आरंभ कर दी। इस दौरान धरने पर अन्य किसान भी पहुंच गए और हिसार से किसान नेता संदीप सिवाच के नेतृत्व में भी किसान धरने पर आ गए। इसके बाद किसानों व पुलिस की वार्ता हुई, जिसमें आश्वासन दिया गया कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक मनदीप नथवान को रिहा कर दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने लघु सचिवालय का एक गेट आधे घंटे बाद खोल दिया।


पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक मनदीप नथवान को छोड़ दिया जाएगा। अगर मनदीप नथवान को नहीं छोड़ा गया तो मंगलवार को 11 बजे सभी किसान संगठन बैठक करके अगला निर्णय लेंगे।
-संदीप सिवाच, किसान नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed