फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anganwadi workers sat on a one-day symbolic dharna

Fatehabad News: एक दिन के सांकेतिक धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 03 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers sat on a one-day symbolic dharna
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगों  को लेकर धरने पर बैठी आंगनवाड़ी वर्कर।
फतेहाबाद। अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की जिला सचिव विरमा ने बताया कि प्रदेश सरकार वर्करों से किए गए वादों से मुकर गई है। ऐसे में सरकार से अपनी लंबित मांगाें को पूरा करवाने के लिए शुक्रवार को एकदिवसीय सांकेतिक धरने का प्रदर्शन किया गया है। अगर फिर भी सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन


------

आंगनबाड़ी वर्करों की ये हैं मुख्य मांगें





हाल ही में गुजरात हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी वर्कर को सरकारी कर्मचारी बनाने का फैसला दिया है, यह हरियाणा में भी लागू किया जाए। प्ले स्कूल वर्कर को पूरा में ग्रेड पे दिया जाए। कच्चे कर्मचारियों की तर्ज पर पक्का किया जाए। प्रधानमंत्री द्वारा 2018 में घोषित 1500, 700 की बढ़ोतरी की जाए, जो हरियाणा को छोड़कर पूरे देश में मिल रही है। हेल्परों की प्रमोशन को 25 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत किया जाए व आयु सीमा खत्म की जाए। सभी हेल्पर व वर्करों के खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए व एडिशनल सेंटर का आधा वेतन दिया जाए। मेडिकल लीव व कैश जैसी सुविधा प्रदान की जाए। विभाग द्वारा दिए गए फोनों के सिम कार्ड भी दिए जाएं। रुका हुआ भवनों का किराया, नेट पैक, स्टेशनरी, रजिस्टर, आंगनबाड़ी सेंटरों में रोजमर्रा की जरूरत की चीजें उपलब्ध करवाई जाएं। टीए और डीए हर महीने सैलरी के साथ दिया जाए। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की जिला प्रधान मोनिका रतिया, जिला सचिव विरमा, भूना खंड प्रधान प्रेमलता, खजांची सुमन टिब्बी, कैलाश, रोशनी, शारदा, प्रियंका और मंजूबाला आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed