फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anganwadi worker robbed in Fatehabad on pretext of giving lift, young man and woman in car committed crime

Haryana: फतेहाबाद में आंगनवाड़ी वर्कर को लिफ्ट देने के बहाने लूटा, कार सवार युवक-युवती ने की वारदात

Tue, 29 Oct 2024 03:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 29 Oct 2024 03:28 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक कार में सवार युवक-युवती ने रतिया का रास्ता पूछकर उन्हें लिफ्ट दी। लेकिन आंगनवाड़ी के पास पहुंचने पर, जब उन्होंने गाड़ी रोकने को कहा, तो आरोपियों ने गाड़ी भगा ली और उन्हें धमकाते हुए सोने की बालियां उतारने को कहा।

विज्ञापन
Anganwadi worker robbed in Fatehabad on pretext of giving lift, young man and woman in car committed crime
फतेहाबाद सदर थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव अहरवां में ढाणी रूढीवाली के पास आंगनवाड़ी वर्कर से लूटपाट की घटना सामने आई है। एक कार सवार युवक और युवती ने पहले रास्ता पूछने के बहाने आंगनवाड़ी वर्कर को लिफ्ट दी, फिर गले पर धारदार हथियार (कापा) रखकर उसकी सोने की बालियां और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। लुटेरों ने वारदात के बाद महिला को कार से धक्का मारकर घायल करने की भी कोशिश की।

विज्ञापन

यह घटना सोमवार को तब हुई जब कर्मजीत कौर, जो कि ढाणी रूढीवाली निवासी हैं, अपनी ड्यूटी पर आंगनवाड़ी जा रही थीं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक कार में सवार युवक-युवती ने रतिया का रास्ता पूछकर उन्हें लिफ्ट दी। लेकिन आंगनवाड़ी के पास पहुंचने पर, जब उन्होंने गाड़ी रोकने को कहा, तो आरोपियों ने गाड़ी भगा ली और उन्हें धमकाते हुए सोने की बालियां उतारने को कहा। जब उन्होंने मना किया, तो युवक ने कापा सिर पर मारा और गर्दन पर रखकर उन्हें धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी बालियां और मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद उन्हें कार से टक्कर मारने की कोशिश करते हुए आरोपी रतिया की ओर भाग गए।

विज्ञापन

फिलहाल, सदर पुलिस ने कर्मजीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed