फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ambulance will be free for accidents and delivery

Fatehabad News: दुर्घटना व डिलीवरी के लिए फ्री रहेगी एंबुलेंस

Sun, 25 Jan 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 25 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ambulance will be free for accidents and delivery
शहर के जगजीवन पुरा गुरुद्वारे से एंबुलेंस सेवा की शुरूआत करवाते ट्रस्ट के संचालक। संवाद
फतेहाबाद। सिरसा स्थित भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को एंबुलेंस की निशुल्क सेवा शुरू की गई। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से एक इनोवा गाड़ी जिसको एंबुलेंस बनाया गया है। इसको शुरू करने के लिए जगजीवनपुरा गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ट्रस्ट संचालक व पद्मश्री बाबा गुरविंद्र सिंह पहुंचे और एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। यह एंबुलेंस सेवा सड़क दुर्घटनाओं और डिलीवरी केस के लिए पूर्ण रूप में निशुल्क रहेगी। वहीं एक शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए एंबुलेंस का किराया 14 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है। इस एंबुलेंस की देखभाल के लिए शहर के लोगों की एक 10 सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है। जो हर माह का लेखा-जोखा व एंबुलेंस की मरम्मत का ध्यान रखेगी।
विज्ञापन

इसके संचालन की जिम्मेदारी समाजसेवी गुरदीप सिंह बग्गा ने ली है। इसके अलावा और भी सदस्य इस कमेटी में बनाए गए हैं। इस दौरान एंबुलेंस चलाने के सहयोग के लिए करीब 12 संस्था के सदस्य वहां पहुंचे। इन संस्था सदस्यों को भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं संस्थाओं की ओर से भी ट्रस्ट के संचालक व पद्मश्री बाबा गुरविंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed