फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ambulance did not come for 20 minutes even just 200 meters away from civil hospital

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल से महज 200 मीटर दूर भी 20 मिनट तक नहीं आई एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ambulance did not come for 20 minutes even just 200 meters away from civil hospital
टोहाना। नागरिक अस्पताल से महज 200 मीटर की दूरी पर एक बेसुध महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। डायल 112 की टीम ने भी एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया, लेकिन 20 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

डायल 112 की टीम के पास सूचना आई कि हिसार रोड पर एक महिला बेसुध पड़ी है। टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस हेल्पलाइन पर फोन किया। मगर, 20 मिनट तक भी एंबुलेंस नहीं आई। अधिक गर्मी के चलते महिला की हालत को खराब होते देख एसआई अमरनाथ नागरिक अस्पताल गए और एसएमओ डॉ. कुणाल से मिले। इसके बाद एसएमओ ने कहा कि एंबुलेंस आ जाएगी, लेकिन उसके बावजूद एंबुलेंस नहीं आई। पुलिसकर्मियों ने महिला की जान बचाने के लिए आमजन के सहयोग से उसे उठाया और नागरिक अस्पताल में पहुंचाकर उसका इलाज शुरू करवाया।
विज्ञापन

डायल 112 से एसआई अमरनाथ व चालक रमेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के पास सूचना आई कि महिला बेसुध हालत में पड़ी है। मौके पर आकर उन्होंने सूचना एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई। सरकारी अस्पताल यहां से कुछ दूरी पर है। अमरनाथ ने बताया वे स्वयं एसएमओ के पास गए तथा एंबुलेंस भेजने को कहा, लेकिन 20 मिनट तक जब एंबुलेंस नहीं आई तो वे स्वयं महिला को उठाकर अस्पताल में ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रिकॉर्ड के अनुसार 10 बजकर 48 मिनट पर एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। जिस व्यक्ति ने एंबुलेंस के लिए फोन किया। मौके पर पहुंचने पर एंबुलेंस टीम ने उसे फोन भी किया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। एंबुलेंस टीम ने वहां इंतजार भी किया, आसपास में तलाश की। मगर कोई नहीं मिला तो करीब छह मिनट बाद एंबुलेंस वापस आ गई। टीम से रिकॉर्ड मांगा है, उसके अनुसार जानकारी दे दी जाएगी। डॉ. कुणाल वर्मा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल टोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed