फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegations of corruption in the Indira Housing Scheme, vigilance team seized records

Fatehabad News: इंदिरा आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, विजिलेंस टीम ने कब्जे में लिया रिकाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in the Indira Housing Scheme, vigilance team seized records
रतिया नगर पालिका कर्मचारियों से रिकॉर्ड लेते हुए विजिलेंस अधिकारी : संवाद
रतिया। नगर पालिका में वर्ष 2021 में इंदिरा आवास योजना के तहत हुए भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए मंगलवार दोपहर बाद हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो की टीम नगर पालिका कार्यालय पहुंची और जरूरी रिकाॅर्ड को कब्जे में लिया। विजिलेंस टीम अब बुधवार को संबंधित स्थल पर जाकर बनाए गए मकानों की जांच करेगी। कार्रवाई का नेतृत्व विजिलेंस के अधिकारी सत्यवान, ध्रुव और रंजीत कपूर ने किया।
विज्ञापन

विजिलेंस के अधिकारी सत्यवान ने बताया कि वर्ष 2021 में रतिया नगर पालिका में इंदिरा आवास योजना के तहत करीब ढाई करोड़ रुपये की राशि आई थी, जो जरूरतमंदों को अनुदान के रूप में दी जानी थी, लेकिन आरोप है कि नगर पालिका अधिकारियों ने उक्त राशि को जरूरतमंदों के खाते में डालने के बजाय भ्रष्ट तरीके से उसका दुरुपयोग किया। कुछ संगठनों ने योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया और हरियाणा सरकार को विजिलेंस में जांच के लिए शिकायत पत्र भी दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों ने प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक रिश्वत वसूली। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू की। विजिलेंस टीम अब रिकाॅर्ड की जांच के बाद मौके पर जाकर यह भी सत्यापित करेगी कि योजना के तहत बनाए गए मकानों में किस प्रकार की गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed