फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegation of fraudulently getting land registered

Fatehabad News: जमीन की धोखे से रजिस्ट्री कराने का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraudulently getting land registered
सिटी थाना में शिकायत देने जाते हुए पीड़ित पक्ष : संवाद
रतिया। गांव नथवान और शेरगढ़ ढाणी के कई परिवारों ने हांसी और टोहाना निवासी कुछ लोगों पर धोखे से पुश्तैनी जमीन अपने नाम करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने सिटी थाना रतिया में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लाट दास, रामजीलाल, पाला राम और जोगिंदर सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपियों ने उनसे संपर्क किया। उन्हें नथवान में उनकी पुश्तैनी जमीन में तीन-तीन मरले के प्लॉट होने की जानकारी दी गई। इन प्लॉटों को ढूंढकर खरीदने का झांसा दिया गया।
विज्ञापन

प्रति प्लॉट दो से ढाई लाख रुपये में सौदा तय करने की बात कही गई। शिकायतकर्ताओं के अनुसार बाद में उन्हें तहसील कार्यालय ले जाया गया। वहां तीन मरले के प्लॉटों की जगह उनकी करीब पांच किले चार कनाल पुश्तैनी जमीन की रजिस्ट्री करवा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि रजिस्ट्रियों में भुगतान के नाम पर 8.31 लाख, 10.05 लाख और 23.94 लाख रुपये के चेक नंबर दर्ज किए गए। उन्हें चेक नहीं दिए गए। बैंक खातों में भी कोई राशि नहीं पहुंची।

शिकायतकर्ताओं ने रजिस्ट्रियों, दर्ज चेक नंबरों और बैंक खातों के लेन-देन की जांच की मांग की है। सिटी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed