फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   All four unions will boycott work against the SDO of Electricity Corporation from December 6, indefinite strike will continue.

Fatehabad News: बिजली निगम के एसडीओ के खिलाफ चारों यूनियन 6 दिसंबर से काम का करेंगी बहिष्कार, चलेगा अनिश्चितकालीन धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
All four unions will boycott work against the SDO of Electricity Corporation from December 6, indefinite strike will continue.
भूना। बिजली निगम भूना के दो कनिष्ठ अभियंताओं को सस्पेंड किए जाने के मामले के खिलाफ मंगलवार को चारों कर्मचारी यूनियनों ने समर्थन में आकर एसडीओ के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। बिजली निगम के उपमंडल कार्यालय के बाहर बैठे कर्मचारियों ने सस्पेंड दोनों ही कनिष्ठ अभियंताओं को बहाल करने की मांग रखी।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों को किसान नेता कामरेड रामस्वरूप ढाणी गोपाल, सरपंच एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान मांगेराम गोदारा, रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान सतबीर सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य हंसराज धौलू आदि ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने धरने पर एसडीओ का तुरंत प्रभाव से तबादला करने का प्रस्ताव पारित किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि एसडीओ की गलत रिपोर्ट के आधार पर उच्च अधिकारियों ने जेई सूरजमल व साहब राम को सस्पेंड किया है।
विज्ञापन

एसडीओ पर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। भूना शहर में गैर कानूनी ढंग से एसडीओ की मिलीभगत से कार्य चल रहे हैं। भूना के जेई सूरजमल व साहब राम ने उनमें सहयोग नहीं किया तो उन्हें सस्पेंड रूपी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शहर भूना के कार्य टोहाना के एक जेई के माध्यम से करवाए जा रहे हैं, जो सरासर गलत है। गलत एस्टीमेट पर सूरजमल व साहब राम ने जब हस्ताक्षर नहीं किया तो एसडीओ ने इनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को नकारात्मक भेज दी। बिजली कर्मचारियों की चार यूनियनों ने मिलकर अल्टीमेटम देते हुए कहा कि बुधवार को सब यूनिट व सर्कल के सभी कर्मचारी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज करेंगे। इसके रोषस्वरूप कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मैंने कनिष्ठ अभियंताओं की कोई भी गलत रिपोर्ट नहीं भेजी और न ही किसी ठेकेदार के दबाव में हूं। उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों ने अपने स्तर पर कार्रवाई की है। मेरी इसमें कहीं भी भूमिका नहीं है। -जोजो तनेजा, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed