फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   All claims of wheat procurement, lifting and payment within 48 hours were declared false

Fatehabad News: गेहूं खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे में करने के सभी दावे बताए फेल

Thu, 16 Apr 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
All claims of wheat procurement, lifting and payment within 48 hours were declared false
फतेहाबाद के डीपीआरसी हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम के बाद पार्षद
फतेहाबाद। नगर निकाय ने शहर में वार्डों में विकास कार्याें के लिए करीब तीन माह पहले समितियों का गठन किया था। वीरवार को डीपीआरसी हॉल में पहली बार सीएम नायब सिंह सैनी के पार्षदों और समिति सदस्यों के साथ रूबरू होने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये बैठक रखी गई। इसमें जिले मुख्यालय समेत रतिया, टोहाना, जाखल और भूना के पार्षदों और समिति सदस्यों को बुलाया गया।
विज्ञापन


इस बैठक में पार्षद और समिति सदस्य सीएम नायब सिंह सैनी से बात करने के लिए इंतजार करते रहे लेकिन सीएम ने सिर्फ भाषण दिया और बात नहीं की। इस पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। बैठक से बाहर निकलने के बाद पार्षदों ने उपप्रधान सविता टुटेजा को खरी-खोटी सुनाते हुए गुस्सा निकाला।
विज्ञापन


पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि जब सीएम से बात नहीं करवानी थी तो बुलाया क्यों गया था। अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे है। धरना लगाकर देख चुके हैं। नगर परिषद फतेहाबाद में कार्यकारी अभियंता तक नहीं है, काम रुके हुए हैं। मोहन लाल नारंग ने कहा कि सीएम ने जो बातें कहीं वह जमीनी हकीकत से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बैठक में पहुंचे आधे सदस्य

बैठक में पांचों शहरों से आधे ही सदस्य पहुंचे। यहां तक नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची भी नहीं पहुंचे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। अगर कहीं दिक्कत आ रही है तो अधिकारियों को बताएं, अगर अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे है तो नंबर जारी किया जाएगा उस पर भी शिकायत कर सकते हैं।


-

डीएमसी ने किया वार्ड कमेटियों से संवाद

डीएमसी प्रवीण कुमार ने आयोजित वार्ड कमेटियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को यह निर्देश दिए हैं कि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए। डीएमसी ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जनता और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed