फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ajay Singh Chautala's mental balance has deteriorated, he needs treatment: Babli

अजय सिंह चौटाला का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है, उन्हें इलाज की जरूरत है : बबली

Tue, 07 May 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ajay Singh Chautala's mental balance has deteriorated, he needs treatment: Babli
टोहाना (फतेहाबाद)। प्रदेश के पूर्व पंचायत मंत्री एवं टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने कहा है कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। किसी को भी मर्यादा में रहकर भाषा का प्रयोग करना चाहिए। पार्टी पर बोझ हम लोग नहीं हैं, बल्कि ये खुद बोझ हैं। विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने फोन पर संवाददाता से बातचीत में यह बात कहीं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि जब अजय चौटाला जेल में गए थे तो उस दौरान उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया था। अब उन्हें अच्छे डॉक्टर से इलाज की जरूरत है। वे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से फोन पर बातचीत करके कहेंगे कि अपने पिता का इलाज करवाएं। गौरतलब है कि रविवार को टोहाना हलके के दौरे के दौरान जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा था कि पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली पार्टी पर बोझ बन चुके हैं। क्योंकि यदि वे चुनाव के समय में पार्टी के लिए काम नहीं करते तो ऐसे व्यक्ति बोझ के समान हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से सलाह लेकर अगला कदम उठाने की घोषणा कर चुके हैं बबली
भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद सरकार से बाहर हुए देवेंद्र सिंह बबली पिछले कई दिनों से जजपा से दूरियां बनाए हुए हैं। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार के पुनर्गठन के समय भी वह जजपा के बजाय भाजपा के साथ खड़े नजर आए थे। इसी बीच उन्होंने गेहूं का सीजन खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं से सलाह लेकर राजनीति में अगला कदम उठाने की घोषणा की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि देवेंद्र बबली भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed