{"_id":"6aecbea33aca5eb0a200e7f4","slug":"air-quality-worsens-due-to-stubble-burning-aqi-reaches-251-administration-tightens-enforcement-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164220-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पराली जलने से बिगड़ी हवा, एक्यूआई 251 पहुंचा, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पराली जलने से बिगड़ी हवा, एक्यूआई 251 पहुंचा, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती
Thu, 05 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबादके लालबत्ती चौक पर दोपहर 12 बजे के हालात संवाद
फतेहाबाद। जिले में पराली जलाने की घटनाओं के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 251 तक पहुंच गया है। इससे हवा अस्वस्थ की श्रेणी में आ गई है। लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगी है।
दूसरी तरफ प्रशासन ने पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ढाबी कलां में वीरवार को पराली जलाने का मामला सामने आया। इसके साथ ही जिले में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या तीन हो गई है।
दूसरी ओर नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और खांसी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। चिकित्सकों ने लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और प्रदूषण के सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण और पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए डीसी डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को लघु सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें। किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाए। उन्हें अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए प्रेरित किया जाए।
-- -- -- -- -- -- -
धान कटाई वाले क्षेत्रों की निगरानी के निर्देश
डीसी ने जिले में खेतों में पराली में आग लाने की अब तक सामने आई तीन घटनाओं की समीक्षा की। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को धान कटाई वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील गांवों में नियमित गश्त करने और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर किसानों को पराली नहीं जलाने का संदेश भी देगी।
-- -- -- -- --
गांवों में चलाएंगे जागरूकता अभियान
ग्राम सचिवों और सरपंचों के माध्यम से गांवों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे। डीसी ने नगर निकायों को स्मॉगगन सहित उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पराली जलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी, जुर्माना और राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
दिवाली पर और खराब हो सकती है हवा
दिवाली पर्व और हवा खराब हो सकती है। वजह ये है कि पटाखों के धुएं के कारण हवा खराब होगी। पिछले पांच वर्षों की बात करें तो वर्ष 2022 में 746, वर्ष 2023 में 550, वर्ष 2024 में 121 और 2025 में 75 मामले आए थे।