फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Agriculture department team took samples of medicines from three shops

कृषि विभाग की टीम ने तीन दुकानों से लिए दवाइयों के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department team took samples of medicines from three shops
सैंपल लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : Fatehabad
टोहाना। कृषि विभाग की टीम ने सोमवार को अनाज मंडी स्थित दुकानों से दवाइयों के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। विभाग के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

एसडीओ मुकेश मेहला के नेतृत्व में टीम ने अनाज मंडी की तीन दुकानों से अलग-अलग दवाईयों के सैंपल लिए। टीम के अनुसार यदि सैंपल की रिपोर्ट फेल आती है तो दवाई बनाने वाली कंपनी व दुकानदार के खिलाफ कोर्ट में केस डाला जाएगा। एसडीओ ने बताया कि उनकी टीम द्वारा पिछली बार खाद के सैंपल लिए गए थे। इनमें तीन सैंपल की रिपोर्ट फे ल आई है, उसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसानों द्वारा क्षेत्र में खाद ब्लैक पर बिकने के वायरल वीडियो पर एसडीओ ने कहा कि जिन दो फर्मों पर खाद न देने के आरोप लगाए गए थे, उनकी जांच करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अब उच्च अधिकारियों द्वारा उस पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने बताया कि टोहाना में खाद की कोई कमी नहीं है। यदि कोई दुकानदार खाद होते हुए भी खाद न देने की बात कहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हिदंलवाला के किसान मनविंद्र ने वीडियो जारी करते हुए अग्रसेन चौक फर्म पर खाद होते हुए भी न देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed