{"_id":"67be06eaa4db5037410de296","slug":"after-uproar-by-councilors-city-council-issues-notice-to-street-light-repair-firm-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-129883-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पार्षदों के हंगामे के बाद स्ट्रीट लाइट मरम्मत फर्म को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पार्षदों के हंगामे के बाद स्ट्रीट लाइट मरम्मत फर्म को नोटिस
Tue, 25 Feb 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइट रिपयेर ठेकेदार को दिया नोटिस।
टोहाना। नगर परिषद की बजट बैठक में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कार्य की गति धीमी होने का मुद्दा उठा। जिस कारण से सोमवार को हुई बैठक रद्द कर दी गई। पार्षदों के हंगामे के बाद कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ ने ठेकेदार को चेतावनी नोटिस जारी कर दिया है।
नोटिस के अनुसार ठेकेदार को 27 फरवरी को परिषद कार्यालय में बुलाया गया है। इसके अलावा काम में कोताही बरतने पर ठेका रद्द करने की बात भी कही गई है। बता दें कि नगर परिषद द्वारा शहर में स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग के लिए नरवाना की लोहान इलेक्ट्रिक को 15 अक्तूबर 2024 से एक साल के लिए ठेका दिया था। ठेकेदार को काम में कोताही के चलते दो बार नोटिस दिया जा चुका है। परिषद द्वारा 2 जनवरी व 16 जनवरी को फर्म को नोटिस दिया गया था।
अब जारी तीसरे नोटिस में कहा गया है कि 24 फरवरी को नगर परिषद की बजट बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रधान सहित अधिकतर पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट रिपेयर की समस्या को उठाई। उन्होंने कहा कि समय पर लाइट रिपेयर का कार्य नहीं हो पा रहा है। चार महीने बीत जाने के बाद भी आपकी फर्म के पास प्रशिक्षित स्टाफ व सामान की कमी है। जिस कारण लाइट रिपेयर का कार्य सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
शिकायत रजिस्टर में भी खामियां हैं। दर्ज करवाई गई शिकायतों को लंबे समय तक लंबित रखा जाता है। एजेंसी का पार्षदों के साथ बर्ताव सही नहीं है। शिकायत रजिस्टर में पाया कि फरवरी माह की 30 से अधिक शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। परिषद की ओर से चेतावनी दी गई है कि 3 मार्च तक सभी शिकायतों का निपटारा सही तरीके से नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। जिसके तहत फर्म का टेंडर भी रद्द किया जा सकता है।
कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ ने स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग का कार्य करने वाली लोहान इलेक्ट्रिकल, नरवाना को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। पार्षदों द्वारा स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग को लेकर बैठक में हंगामा किया था। उसी के चलते यह कार्रवाई की गई है।
-रमनदीप सिंह, जेई नगर परिषद, टोहाना।