फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After two months, a six-day stock of 1,200 vials of cough syrup was found

Fatehabad News: दो माह बाद मिला कफ सिरप का 6 दिन का स्टॉक, 1200 शीशी

Thu, 20 Nov 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
After two months, a six-day stock of 1,200 vials of cough syrup was found
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीज संवाद
फतेहाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों में इन दिनों कफ सिरप की काफी कमी चल रही है। नागरिक अस्पताल में दो माह बाद 1200 शीशियां आई है। जबकि रोजाना 200 शीशी की डिमांड है। पीएचसी और सीएचसी पर हालात इससे भी ज्यादा खराब हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कहीं दवाई है और कहीं नहीं है। भूथनकलां सीएचसी पर सिर्फ 80 शीशियों का ही स्टॉक है। वजह ये है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये बकाया होने के चलते वेंडर दवाइयां नहीं दे रहे हैं। वेयर हाउस में दवाइयों की कमी चल रही है। सिविल सर्जन कार्यालय ने अस्पतालों को अपने स्तर पर दवाइयों की खरीद करने के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन


-

सर्दी के मौसम में बढ़ जाती है डिमांड

चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ वायरल के चलते कफ सिरप की डिमांड बढ़ जाती है। इस समय रोजाना ओपीडी में 150 से 200 मरीज वायरल के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सीएचसी पर कैल्शियम की गोलियां नहीं

सरकारी अस्पतालों में इन दिनों कैल्शियम की दवाई भी नहीं हैं। वजह ये है कि वेयर हाउस से सप्लाई नहीं आ रही है। अब सिविल सर्जन कार्यालय ने करीब चार लाख गोलियों की खरीद की है। नागरिक अस्पताल में तो सप्लाई पहुंच गई है लेकिन पीएचसी और सीएचसी पर नहीं पहुंची हैं।


-

अस्पतालों में कफ सिरप नहीं है। कहीं है तो डिमांड से बहुत कम है। इसके अलावा कई अन्य दवाइयों की भी कमी चल रही है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत भी करवाया जा चुका है।

-कृष्ण बिश्नोई, जिला प्रधान, फार्मेसी ऑफिसर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed