{"_id":"62f29e02b1caa615fc27a328","slug":"after-three-months-pgt-taught-to-operate-tablets-will-now-train-students-fatehabad-news-hsr638861441","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद पीजीटी को सिखाया गया टैबलेट चलाना, अब विद्यार्थियो को करेंगे प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद पीजीटी को सिखाया गया टैबलेट चलाना, अब विद्यार्थियो को करेंगे प्रशिक्षित
विज्ञापन
फतेहाबाद में टेबलेट चलाने की ट्रेनिंग लेते हुए पीजीटी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग निदेशालय की ओर से मंगलवार को टैबलेट संचालन को लेकर एक ऑनलाइन ट्रेनिंग यूट्यूब के माध्यम से इंग्लिश, हिंदी और सामाजिक विज्ञान के पीजीटी को दी गई। इस ट्रेनिंग में जिले के दसवीं तथा बारहवीं कक्षाओं को पढ़ने वाले करीब 490 पीजीटी ने यह ट्रेनिंग ली। शिक्षा विभाग की तरफ से जिले में पांच मई से टेबलेट बांटने का काम शुरू हुआ था।
इस ट्रेनिंग से पहले जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग द्वारा बैठक ली गई। जिसमें इन सभी पीजीटी को इस ट्रेनिंग के बारे में विस्तार से बताया गया तथा टैबलेट संचालन को लेकर विचार विमर्श किया गया। ट्रेनिंग में अध्यापकों ने टैबलेट संचालन जिसमें एमडीएम मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट, पर्सनलाइज्ड एडेप्टिव लर्निंग, छात्रों की लर्निंग और बच्चों को पढ़ाने में टीचर की भूमिका और छात्रों की मॉनिटरिंग व टैबलेट संचालन और मॉनिटरिंग में प्रिंसिपल की भूमिका के बारे में ज्ञान प्राप्त किया।
अध्यापक अब छात्रों को करेंगे प्रशिक्षित
शिक्षा विभाग जल्द टैबलेट पर पठन पाठन का कार्य शुरू करेगा। किसी भी तरीके के गलत इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध हो इसके लिए विभाग द्वारा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टैबलेट प्रशिक्षण और मॉनिटरिंग में ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्कूल स्तर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी भी अध्यापक को कोई समस्या बाद में भी आती है तो इस ट्रेनिंग को यूट्यूब पर लिंक के जरिये शिक्षक कभी भी देख सकते हैं ताकि किसी भी स्तर पर कोई परेशानी न हो सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अध्यापक अब स्कूल में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे।