फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After the end of two months deputation, the post of Orthopedic specialist became vacant again.

Fatehabad News: दो माह की डेपुटेशन खत्म होने से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद फिर हुआ खाली

Sat, 09 Nov 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
After the end of two months deputation, the post of Orthopedic specialist became vacant again.
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद एक बार फिर से खाली हो गया है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल बैनीवाल को दो माह की डेपुटेशन पर भेजा गया था, जो कि खत्म हो गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में हड्डी संबंधित आने वाले मरीजों को अब फिर से निजी अस्पताल या फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए जाना पड़ रहा है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद पिछले करीब पांच साल से खाली था। स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा हड्डी रोग विशेषज्ञ को दो माह के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया था। आर्थो सर्जन के आने से मरीजों को राहत मिली थी लेकिन मरीजों को एक बार फिर से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

- घायलों को किया जा रहा है रेफर
नागरिक अस्पताल में सड़क दुर्घटना व लड़ाई-झगड़े के अन्य मामलों में रोजाना 15 से 20 घायल आते हैं। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के चलते इन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा हड्डी से संबंधित अन्य मरीजों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमओ के 22 पद हैं खाली
नागरिक अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के 42 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां पर 20 ही एमओ कार्यरत हैं। इसके अलावा 22 पद डॉक्टरों के खाली है। अस्पताल में फिजिशियन, सर्जन के पद भी खाली पड़े हैं।
- संगीता अबरोल होंगी सलाहकार
सिविल सर्जन कार्यालय में उप सिविल सर्जन रही डॉ. संगीता अबरोल सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। अब वह नागरिक अस्पताल में बतौर सलाहकार के पद पर तैनात हुई हैं। इससे पहले डॉ. सुनीता सोखी भी सलाहकार के पद पर तैनात हैं।

- हड्डी रोग विशेषज्ञ को दो माह के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया था। डेपुटेशन खत्म हो गई है। अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद खाली हैं। इसको लेकर मुख्यालय को डिमांड भेजी जा चुकी है।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed