{"_id":"67098485522685b7ee0caa74","slug":"after-receiving-dengue-case-the-department-conducted-a-survey-gave-notices-after-finding-larvae-at-6-places-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-123552-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डेंगू का केस मिलने के बाद विभाग ने किया सर्वे, 6 जगह लारवा मिलने पर दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डेंगू का केस मिलने के बाद विभाग ने किया सर्वे, 6 जगह लारवा मिलने पर दिए नोटिस
Sat, 12 Oct 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
डेंगू केस मिलने पर सर्वे करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर की तीन अलग-अलग कॉलोनी में डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलोनियों के 320 घरों का सर्वे किया। इस दौरान टीम ने लारवा मिलने पर 6 लोगों को नोटिस जारी किया। इस दौरान आमजन को डेंगू से बचाव बारे जागरूक किया गया ताकि इसे फैलने से रोका जा सके।
बता दें कि गुरुवार को भाटिया नगर, हरपाल चौक व नया बाजार में डेंगू केस मिलने का मामले आए थे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता विकास कुमार की टीम ने पीड़ितों के घर जाकर सर्वे किया तथा मरीजों की स्थिति बारे जानकारी ली। इस दौरान टीम की जांच में तीनों डेंगू पॉजिटिव केस पूरी तरह से ठीक पाए तथा परिवार के लोग भी स्वस्थ मिले।
विकास कुमार की टीम ने कॉलोनियों के 320 घरों में सर्वे करते हुए लोगों को डेंगू बारे जागरूक किया तथा बचाव के बारे बताया। टीम की जांच के दौरान 6 घरों में डेंगू का लारवा मिला जिसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया। इसके बाद लारवा को दवाई डालकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
तीन अलग-अलग कॉलोनियों में डेंगू पॉजिटिव केस मिलने के बाद सर्वे किया गया है तथा 6 घरों में लारवा मिलने पर नोटिस दे दिया है। आगे भी जांच जारी रहेगी।
- डॉ कुणाल वर्मा, एसएमओ टोहाना।