फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After a seven-month wait, TB-free village panchayats will receive recognition

Fatehabad News: सात माह के इंतजार बाद मिलेगा टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मान

Wed, 21 Oct 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 21 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
After a seven-month wait, TB-free village panchayats will receive recognition
फतेहाबाद में टीबी मुक्त अ​भियान को लेकर डॉक्टरों की बैठक लेते हुए अ​धिकारी स्त्रोत स्वास्थ्य 
फतेहाबाद। जिले की टीबी मुक्त घोषित 116 ग्राम पंचायतों को चयन के करीब सात माह बाद 28 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीपीआरसी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बजट के अभाव में मार्च में प्रस्तावित सम्मान समारोह नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने फरवरी में इन पंचायतों का चयन किया था। मार्च में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर पंचायतों को सम्मानित किया जाना था लेकिन बजट नहीं मिलने के कारण योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। अब बजट उपलब्ध होने के बाद सम्मान समारोह की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में तीसरी बार टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य गांवों को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में पंचायतों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। पंचायतों को सम्मानित करने से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
18 ग्राम पंचायतें तीसरी बार होंगी सम्मानित
जिले में 18 ग्राम पंचायतों को लगातार तीसरी बार सम्मान मिलेगा। इन्हें विभाग स्वर्ण रंग की महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित करेगा। 40 पंचायतें ऐसी हैं जिन्हें दूसरी और 58 को पहली बार सम्मानित किया जाएगा। जिले की 44 फीसदी पंचायतें ने टीबी मुक्त का दावा किया था। जिले में 259 पंचायतें हैं इसमें 116 टीबी मुक्त के लिए नोमिनेट हुई हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने नोमिनेट हुई पंचायतों की रिपोर्ट फरवरी माह में मुख्यालय भेजी थी।
-----------
वर्ष 2025 में स्क्रीनिंग ओर उपचार की स्थिति
टीबी जांचने के लिए लोगों की स्क्रीनिंग - 303851
जांच के दौरान मिले पॉजिटिव - 2019
0 से 14 साल के बच्चों में मिली टीबी - 56
-
पहले साल 35 पंचायतें हुई थी सम्मानित
वर्ष कांस्य प्रतिमा सिल्वर गोल्ड
2023 35 00 00
2024 62 22 00
2025 58 40 18
-
ऐसे चुनी जाती हैं टीबी मुक्त पंचायतें
एक हजार जनसंख्या के पीछे टीबी जांच के लिए 30 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा सी-बीनेट टेस्टिंग 60 फीसदी रही है। इन गांवों में उपचार रेट 85 फीसदी होना चाहिए। निक्षय पोषण योजना का लाभ 100 फीसदी दिया गया है।

-
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को 28 अक्तूबर को सम्मानित किया जा रहा है। डीपीआरसी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
- डॉ.नरेंद्र, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed