फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After 3 days, the merchants postponed the strike

तीन दिन बाद आढ़तियों ने स्थगित की हड़ताल

Thu, 23 Apr 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
After 3 days, the merchants postponed the strike
अनाज मंडी में गेंहू की खरीद का शुभारम्भ करते अधिकारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : Fatehabad
गेहूं की खरीद को लेकर तीन दिनों से चला आ रहा सरकार और आढ़तियों के बीच विवाद विधायक के प्रयासों से निपट गया। वीरवार को चौथे दिन गेहूं की सरकारी खरीद का विधायक दुड़ाराम की दुकान के बाहर खरीद एजेंसियों के अधिकारियों ने विधिवत शुभारंभ किया। व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष मुंजाल ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन पर आढ़तियों ने एक बार हड़ताल को स्थगित कर दिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक प्रमोद शर्मा व हैफेड के जिला प्रबंधक दर्शन आहुजा ने कहा कि अब तक जिला में करीब 14 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

ई-खरीद को लेकर अनाज मंडी व्यापार मंडल के नेतृत्व में फतेहाबाद के आढ़ती पिछले तीन दिन से हड़ताल पर थे। गेहूं की सरकारी खरीद 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है लेकिन फतेहाबाद में व्यापारियों ने गेहूं की खरीद शुरू नहीं की। वीरवार को स्थानीय विधायक दुड़ाराम के प्रतिष्ठान पर अधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक के बाद खरीद एजेंसी के अधिकारियों ने गेहूं की सरकारी खरीद का शुभारंभ किया। इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद शर्मा फतेहाबाद के एसडीएम संजय बिश्नोई, एडवोकेट द्वारका प्रसाद, हैफेड के जिला प्रबंधक दर्शन आहुजा, मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा, नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल, व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष मुंजाल, सचिव रमेश तनेजा, संत लाल मेहता, विजय कक्कड की मौजूदगी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गेहूं की खरीद की। वीरवार को यहां की मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की खरीद का जिम्मा था।
विज्ञापन

विधायक दुड़ाराम के प्रयासों से गेहूं की खरीद शुरू
पिछले तीन दिनों से व्यापार मंडल के आढ़ती ई-खरीद के विरोध में हड़ताल पर थे। जिला की कुछेक मंडियों में बुधवार शाम तक 932 मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हो सकी। फतेहाबाद के व्यापारियों को मनाने के लिए विधायक दुड़ाराम ने वीरवार सुबह गेहूं की खरीद से जुड़े खरीद एजेंसी के आला अधिकारियों को अपने अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 8 पर बुलाया। इससे पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री से गेहूं खरीद के संदर्भ में आ रही समस्याओं के बारे में बातचीत की। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने एसडीएम संजय बिश्नोई व डीएफएससी प्रमोद शर्मा को आदेश दिए कि वह आढ़तियों की लोकल लेवल की समस्याएं इसी बैठक में हल करे। करीब 40 मिनट की बैठक में अधिकारियों ने आढ़तियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में मौजूद हैफेड के डीएम दर्शन आहुजा, सचिव संजीव सचदेवा ने कहा कि गेहूं के लिए व्यापार मंडल के साथ उनका तालमेल बना रहेगा। विधायक व अधिकारियों के आश्वासन के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की : डीएफएससी
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक प्रमोद शर्मा ने बताया कि अभी तक जिला की 7 मंडियों व 262 खरीद केंद्रों पर करीब 14 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस समय फूड एंड सप्लाई, हैफेड, एफसीआई व हरियाणा वेयर हाउस ने गेहूं की खरीद की है।
हड़ताल स्थगित की है : प्रधान
गेहूं की खरीद को लेकर विधायक दुड़ाराम की दुकान पर अधिकारियों को बुलाया गया था जिसमें अधिकारियों ने आढ़तियों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद एक बार आढ़तियों ने हड़ताल स्थगित की है।

-सुभाष मुंजाल, प्रधान व्यापार मंडल फतेहाबाद।
गेहूं की खरीद में भी राजनीति
गेहूं की खरीद को लेकर मंडी में हड़ताल खत्म हुई तो इसका श्रेय लेने के लिए स्थानीय विधायक के साथ जजपा के वरिष्ठ नेता भी एकजुट हो गए। विधायक की दुकान से कुछ दूरी पर ही जजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया व जिला प्रधान सुरेंद्र लेगा ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बुलाकर कहा कि गेहूं की खरीद उनके नेतृत्व में शुरू होनी चाहिए। उन्होंने अपनी दुकान पर ही व्यापारी एकत्रित कर श्रेय लेना चाहा। इस दौरान विधायक के भाई द्वारका प्रसाद के साथ खड़े एसडीएम, डीएफसी, मार्केट कमेटी सचिव व अन्य दर्जनों अधिकारी दुकानों के बाहर खड़े रहे। बाद में समझाने पर जजपा के नेता भी विधायक की दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed