{"_id":"61e5aeb165800b7b304390e2","slug":"adulterated-ghee-was-being-made-in-bhoda-hoshnak-cm-flying-raided-fatehabad-news-hsr6222531120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोडा होशनाक में बन रहा था मिलावटी घी, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोडा होशनाक में बन रहा था मिलावटी घी, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
विज्ञापन
गांव में घी बनाने वाले ठिकाने पर चेकिंग करते सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव भोडा होशनाक में एक ढाबे के पास बने घी बनाने के ठिकाने पर सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने रेड करके 164 लीटर कथित मिलावटी घी बरामद किया है। सीएम फ्लाइंग टीम इंस्पेक्टर इंद्र सिंह के नेतृत्व में उक्त ठिकाने पर पहुंची और यहां छानबीन की तो कई तरह की गड़बड़ियां भी मौके पर पाई गईं। इसके बाद नियमानुसार मौके पर ही फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। टीम के अनुसार गांव कुम्हारिया निवासी देवेंद्र कुमार का फूड ट्रेडिंग का लाइसेंस मौके पर ही सस्पेंड कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव भोडा होशनाक के समीप कुछ कमरों में मिलावटी घी तैयार करके रखे जाने के बारे में सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी। सूचना पर हिसार सीएम फ्लाइंग की टीम इंस्पेक्टर इंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर जाकर छापा मारा तो कमरों में 164 लीटर घी बरामद हुआ। जिसमें मिलावट होने के चलते सीएम फ्लाइंग टीम ने फूड इंस्पेक्टर की टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई। प्राथमिक जांच में बरामद घी नकली पाए जाने पर मौके पर ही देवेंद्र का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद मामले की रिपोर्ट बनाकर पुलिस को भी दर्ज करवाई गई है। सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस भी नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।
खूब चल रहा है नकली घी बनाने का खेल
फतेहाबाद जिले में नकली घी व अन्य पदार्थ बनाने का धंधा लगातार जारी है। मिलावटखोरी करने वालों पर सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई का भी कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा। सीएम फ्लाइंग समय-समय पर मिलावटखोरों के ठिकानों पर छापा मार रही है, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं हो पाने के कारण मिलावटखोरी करने से लोग पीछे नहीं हट रहे।
विज्ञापन
लाइसेंस मौके पर ही सस्पेंड किया गया : पूनिया
गांव भोडा होशनाक में नकली घी बनाने वाले ठिकाने पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा था। हमने बरामद हुए नकली घी की सैंपलिंग करके जांच के लिए लैब में सैंपल भेज दिए हैं। मौके पर उक्त फर्म का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
डॉ. सुरेंद्र पूनिया, फूड इंस्पेक्टर, फतेहाबाद।