{"_id":"69a32bba34a7ed42870adbe9","slug":"adolescent-girls-take-a-strong-step-towards-a-healthy-future-a-safer-tomorrow-with-hpv-vaccination-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149405-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किशोरियों का स्वस्थ भविष्य की ओर मजबूत कदम, एचपीवी वैक्सीनेशन से सुरक्षित कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किशोरियों का स्वस्थ भविष्य की ओर मजबूत कदम, एचपीवी वैक्सीनेशन से सुरक्षित कल
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन को लेकर रजिस्ट्रेशन करवाते हुए किशोरियां संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में शनिवार को सरवाईकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की डोज दी गई। यह कार्यक्रम जिलास्तर पर आयोजित किया गया, जहां किशोरियों का पोर्टल पर पंजीकरण किया गया और फिर वैक्सीन दी गई। पहले डोज प्रतिज्ञा नामक किशोरी को लगाई गई। पहले दिन 26 किशोरियों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरवाईकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर की है। इसका कार्यक्रम नागरिक अस्पताल में भी दिखाया गया। इसके बाद पंजीकरण करवाने वाली किशोरियों को वैक्सीन की डोज दी गई। अधिकारियों ने किशोरियों को वैक्सीनेशन के बाद प्रमाण पत्र भी जारी किए। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. बुधराम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सन्नी मल्होत्रा, डॉ. विष्णु मित्तल, डॉ. गिरीश, बलवान सिंह समेत अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
-
दोपहर साढ़े 12 बजे वैक्सीन लगने की हुई शुरुआत
नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए आशा वर्कर किशोरियों को लेकर पहुंची। पीएम द्वारा वैक्सीन कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद जिलास्तर पर होनी थी। इसके चलते किशोरियों को दोपहर साढ़े 12 बजे वैक्सीन लगनी शुरू हुई। इससे पहले किशोरियों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया और वैक्सीन लगवाने के बाद प्रमाणपत्र जारी हुआ। किशोरियों को दोपहर एक बजे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान साथ पहुंचे माता-पिता भी वैक्सीन लगने का इंतजार करते रहे और अधिकारियों के आगे जल्द लगाने की गुहार लगाते हुए मिले। पात्र बालिकाओं को एक खुराक (0.5 एमएल ) बांह के ऊपरी भाग में दी गई। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन
-
जिले को मिली हैं दो हजार डोज
जिले को वैक्सीन की दो हजार डोज मिली है। सिंगल वायल में 0.5 एमएल वैक्सीन है जो कि किशोरियों को लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन उन्हीं जगहों पर लगाएगा जहां पर मेडिकल ऑफिसर तैनात होंगे।
-
इन्हें लगेगी वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सन्नी का कहना है कि वैक्सीन को लेकर ऐसी किशोरी पात्र होंगी, जिन्होंने एक मार्च 2025 को या उसके बाद अपना 14वां जन्मदिन पूरा किया हो तथा जिन्होंने 28 फरवरी 2026 तक अपना 15वां जन्मदिन पूर्ण नहीं किया है। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा (सरवाईकल) कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। सरवाईकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण ही इस कैंसर का मुख्य कारण है। यह वैक्सीन संक्रमण से बचाव कर भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करती है।
-
सरवाईकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन की जिले में पहली डोज लगवाई है। मुझे खुशी है कि मैं अभियान का हिस्सा बनी हूं।
प्रतिज्ञा, किशोरी
-
माता-पिता की सहमति से वैक्सीन लगवाई है। मुझे बताया गया है कि ये वैक्सीन गंभीर बीमारियों से बचाएगी।
-पूर्वी, किशोरी
-
सभी वैक्सीन लगवा चुकी हूं और अब गंभीर बीमारी से बचाव के लिए इसे लगवाया है। इस वैक्सीन का भी गंभीर बीमारियों से बचाव मिलेगा।
- एंकी, किशोरी