फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ADGP declared six villages and Model Town of Ratia area drug free.

Fatehabad News: एडीजीपी ने रतिया क्षेत्र के छह गांवों और मॉडल टाउन को किया नशा मुक्त घोषित किया

Mon, 15 Jul 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 15 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
ADGP declared six villages and Model Town of Ratia area drug free.
रतिया। रतिया क्षेत्र को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत सोमवार को शहर के फतेहाबाद रोड पर सागर पैलेस में नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिसार मंडल के एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण मुख्य अतिथि रहे जबकि एसपी आस्था मोदी ने अध्यक्षता की। एडीजीपी ने इस दौरान चनकोठी, गांव कलोठा, खैरपुर, नथवान, हमजापुर, ढाणी मुंशीवाली व शहर के वार्ड नंबर 10 में माॅडल टाउन को नशा मुक्त घोषित किया।
विज्ञापन

आगामी दो महीने में 20 अन्य गांवों को नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में मौजूद सरपंचों व अन्य गणमान्य लोगों को क्षेत्र को नशा मुक्त करने को लेकर दिलाते एडीजीपी व अन्य अधिकारियों ने शपथ भी दिलाई। इस दौरान एडीजीपी हिसार मंडल ने कहा कि आज समाज में बढ़ता ड्रग्स का प्रचलन एक बड़ी समस्या है। समय रहते इस बुराई पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। इस कार्य के लिए सभी विभागों को एकजुट होकर व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा ग्राम पंचायतो, सामाजिक संगठनों और प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने स्तर पर ड्रग के बढ़ते प्रचलन से समाज को बचाने के लिए काम करना होगा। हम निष्ठा से प्रयास करेंगे तो परिणाम अवश्य मिलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए किसी का इंतजार नहीं कर सकते हैं। समाज को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें, सशक्त एवं जागरूक समाज में कोई बुराई नहीं पनपती। नशे जैसी बुराई पर अंकुश लगाने के लिए हिसार मंडल पुलिस द्वारा तीन स्तर पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed