{"_id":"69b44e2cb2303f91e10c468a","slug":"additional-police-station-to-be-opened-in-bhuna-proposal-sent-to-state-government-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150098-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना में खुलेगा अतिरिक्त थाना, प्रदेश सरकार को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना में खुलेगा अतिरिक्त थाना, प्रदेश सरकार को भेजा प्रस्ताव
Fri, 13 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
भूना। पुलिस अधीक्षक सिद्वांत जैन शहर में पैदल मार्च करते हुए, साथ में गणमान्य नागरिक मौजूदस्त
भूना। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को शहर में पैदल मार्च निकालकर कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर नियंत्रण का संदेश दिया। रामलीला ग्राउंड से थाना भूना तक निकाले गए मार्च के दौरान एसपी ने शहर की पुलिस सक्रियता और गश्त का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध और नशा तस्करी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
एसपी सिद्धांत जैन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बढ़ती आबादी को देखते हुए शहर में एक अतिरिक्त पुलिस स्टेशन खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस तथा नागरिकों के बीच आपसी विश्वास बढ़ाना है।
मार्च के दौरान एसपी ने 19 जनवरी को गाजूवाला में ईआरवी-112 टीम पर हुए हमले में घायल एसपीओ सुरेंद्र किरमारा का भी जिक्र किया। इस घटना में एसपीओ की एक आंख की रोशनी स्थायी रूप से चली गई थी। एसपी ने कहा कि सरकार की बीमा पॉलिसी के तहत उन्हें चिकित्सा सुविधाएं और आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल के जवाब में एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में नियमित साप्ताहिक कार्यक्रम और काउंसिलिंग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि कर्मचारियों का तनाव कम हो और वे बेहतर ढंग से ड्यूटी निभा सकें। इस अवसर पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई, जांड़ली कलां के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बलजीत मंडेरना, पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार, डीईओ विकास कुमार, श्यामलाल बंसल, सतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार तथा गुप्तचर विभाग के रमेश कुमार गुर्जर समेत कई नागरिक मौजूद रहे।
-