{"_id":"65c26c2c54003fa57c0f9326","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-use-illegal-water-connections-and-drinking-water-for-vegetables-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-112284-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पानी के अवैध कनेक्शन व सब्जियों में पेयजल प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पानी के अवैध कनेक्शन व सब्जियों में पेयजल प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
फतेहबाद के भट्टूकलां रोड पर स्थित जन स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय।
फतेहाबाद। जिले में चल रहे सीवरेज व पानी के अवैध कनेक्शन, पीने के पानी का प्रयोग सब्जियों के लिए करने, अवैध रुप से वाशिंग सर्विस स्टेशन बनाने को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग विशेष जांच अभियान चलाएगा। इसके लिए मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग की बैठक विभाग के अधिकारियों के साथ ली।
कार्यकारी अभियंता सतीश कुमार देशवाल ने बताया कि सरकार की योजना अमृत-2 के तहत जिले के सभी शहरों में पीने के पानी व सीवरेज के सभी कनेक्शनों को सर्वे करके मंजूर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिनके भी कनेक्शन अवैध चल रहे हैं यदि उन्होंने उनको मंजूर नहीं करवाया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर पीने का शुद्ध पानी जिले के हर घर में भेजना सुनिश्चित करें। कहीं पर भी पीने के पानी के न पहुंचने व कोई लीकेज आदि की कोई समस्या आती हैं तो तुरंत उसका समाधान करवाए। इस मौके पर शर्मा चंद लाली ने बताया कि अभियान के दौरान पानी की शुद्धता की जांच भी की जाएगी।
टीमों को बनाकर सभी घरों का सर्वे किए जाएगा। यदि कोई भी पीने के पानी के किसी अन्य उद्देश्य सब्जी, हरा चारा, वॉशिंग सर्विस स्टेशन लगाया है उनके खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी। ज्ञात रहे कि फतेहाबाद जिले में इस समय 17 हजार के करीब वैध पानी के कनेक्शन हैं। इसके अलावा करीब 10 हजार अवैध पानी के कनेक्शन भी चल रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग की नजर इन्हीं अवैध कनेक्शनों पर है। इसके अलावा शहर में करीब 10 सर्विस स्टेशन हैं।