{"_id":"6793d4315954905ced024a2a","slug":"accused-of-supplying-intoxicating-pills-arrested-from-delhi-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-128319-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे की गोलियां सप्लाई करने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे की गोलियां सप्लाई करने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने नशे की दवा सप्लाई करने के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान दिल्ली के अजमेरी गेट निवासी मोहम्मद अतिब के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
थाना शहर प्रभारी एसआई देवीलाल ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 18 जनवरी को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके तहत सीआईए पुलिस की टीम ने एएसआई सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए युवक की पहचान रतिया के रतनगढ़ निवासी कुलवंत सिंह के रूप में हुई थी।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से नशीली दवाओं की 51 शीशियां बरामद की थी। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई जग्गा सिंह ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसे नशीली दवाएं सप्लाई करने के आरोपी मोहम्मद अतिब को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी सप्लायर से 50 शीशियां नशीली दवा की भी बरामद की गई है।