फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of Son Murder Arrested by police

Fatehabad: घरेलू कलह में ले ली थी इकलौते नाबालिग बेटे की जान, पुलिस ने कलयुगी पिता को किया गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2024 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 02:08 PM IST
सार

शनिवार रात को गांव कनहड़ी निवासी दलबीर सिंह ने अपने 16 साल के बेटे सचिन की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की माता माया के बयान पर केस दर्ज कर लिया था। माया ने कहा था कि शनिवार रात को उसके पति दलबीर ने बेटे सचिन के साथ झगड़ा किया था।

विज्ञापन
Accused of Son Murder Arrested by police
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना के गांव कनहड़ी में अपने 16 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या करने के आरोपी पिता को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दलबीर सिंह के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया लकड़ी का सेरूआ भी बरामद कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से हिसार जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात करने की वजह घरेलू कलह बताई है। आरोपी के अनुसार उसका अपने बेटे के साथ सोने से पहले झगड़ा हुआ था, इसी के चलते उसने अपने बेटे की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार रात को गांव कनहड़ी निवासी दलबीर सिंह ने अपने 16 साल के बेटे सचिन की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की माता माया के बयान पर केस दर्ज कर लिया था। माया ने कहा था कि शनिवार रात को उसके पति दलबीर ने बेटे सचिन के साथ झगड़ा किया। वह दोनों के विवाद को शांत करवाने के बाद ऊपर कमरे में जाकर सो गई थी। उसने बताया था कि रात्रि करीब तीन बजे आकर आरोपी ने वारदात के बारे में बताया। उसने देखा तो उसका बेटा लहूलुहान पड़ा था। घायल बेटे को अस्पताल में लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

सचिन तीन बहनों का इकलौता भाई था और दसवी में पढ़ता था। शहर थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि गांव कनहड़ी में अपने किशोर बेटे की हत्या करने वाले आरोपी पिता दलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed