फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of religious conversion under the pretext of Christmas, commotion in the neighborhood as crowds gathered

Fatehabad News: क्रिसमस के बहाने धर्म परिवर्तन का आरोप, भीड़ जुटी तो मोहल्ले में रोष

Fri, 26 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of religious conversion under the pretext of Christmas, commotion in the neighborhood as crowds gathered
भूना।ढक्की पर बड़ा मोहल्ला में यीशु मसीह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बहार विरोध
भूना। वार्ड पांच स्थित बड़ा मोहल्ला में वीरवार को क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने धर्म परिवर्तन के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस दौरान वहां तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही वार्ड 4 और 5 के कई युवक मौके पर पहुंचे और ईसाई मिशनरी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बढ़ते विरोध के चलते कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन


वार्ड 5 में पास्टर चिमनलाल के निवास पर क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें जींद, हिसार, सिरसा और कैथल जिलों से सैकड़ों लोग शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों को आशंका हुई कि कार्यक्रम की आड़ में गरीब और जरूरतमंद लोगों को लोभ-लालच देकर हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद युवाओं ने घर के बाहर हंगामा कर दिया और धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगा नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय निवासी रवि, अनिल, सुरेश, विजय कुमार, राजीव आदि का कहना था कि धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर बाहरी लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश की जा रही है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी युवाओं की संख्या अधिक होने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर दिया। इस पूरे मामले में बजरंग दल और कार्यक्रम आयोजकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए हैं। आयोजकों ने बजरंग दल के सदस्यों पर योजनाबद्ध तरीके से हंगामा करने का आरोप लगाया, जबकि बजरंग दल के संयोजक अनिल नेहरा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया।

नेहरा ने कहा कि उन्हें वार्ड के लोगों से ही धर्म परिवर्तन संबंधी सूचना मिली थी, लेकिन विरोध प्रदर्शन में उनकी टीम शामिल नहीं थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया और किसी भी तरह का टकराव न हो, इसके लिए विशेष कदम उठाए। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति शांत हो गई।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि धर्म परिवर्तन की सूचना पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन पुलिसबल के मौके पर पहुंचने तक कोई विरोध प्रदर्शन नहीं चल रहा था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करा दिया गया और फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।




-

बाहरी लोगों के बारे में नहीं बता पाए पास्टर

क्रिसमस कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि वे केवल यीशु मसीह का जन्मदिवस मना रहे थे। धर्म परिवर्तन संबंधी बातें पूरी तरह से अफवाह हैं। पास्टर चिमनलाल ने दावा किया कि वह केवल जन्मदिन समारोह आयोजित कर रहे थे, लेकिन बाहरी लोगों की भीड़ कैसे जुटी, इस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

भूना।ढक्की पर बड़ा मोहल्ला में यीशु मसीह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बहार विरोध

भूना।ढक्की पर बड़ा मोहल्ला में यीशु मसीह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बहार विरोध

भूना।ढक्की पर बड़ा मोहल्ला में यीशु मसीह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बहार विरोध

भूना।ढक्की पर बड़ा मोहल्ला में यीशु मसीह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बहार विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed