फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   accused of having a relationship on the pretext of marriage

Fatehabad News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
accused of having a relationship on the pretext of marriage
भट्टूकलां। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिजली मिस्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भट्टू क्षेत्र की विधवा महिला ने बताया कि उसके पति का देहांत कुछ वर्ष पहले हो गया था। दिसंबर 2022 में इन्वर्टर का तार ठीक करने के लिए एक युवक जो पलंबर व बिजली फिटिंग का काम करता था को बुलाया। मिस्त्री ने महिला को अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि भविष्य में कभी भी बिजली की दिक्कत हो तो उसे फोन कर देना। उसके बाद महिला और मिस्त्री के बीच बातचीत होनी शुरू हो गई। मिस्त्री ने महिला को झूठा आश्वासन देने लगा कि वह तुझसे शादी करके उम्र भर तुम्हारा साथ देगा। शिकायत में महिला ने बताया कि मैकेनिक ने फरवरी 2023 को फतेहाबाद के एक होटल में बुलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद महिला ने जब जब शादी करने के लिए कहा तो मिस्त्री कहने लगा कि एक बार सरकारी नौकरी लग जाएं उसके बाद दोनों शादी करेंगे। तब से युवक महिला का शारीरिक शोषण करता आ रहा है। विधवा महिला ने आरोप में कहा कि भट्टू और फतेहाबाद स्थित होटल में ले जाकर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं हैं। शादी करने की बात कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed