फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of fraudulently seizing a tractor arrested from Rajasthan.

Fatehabad News: धोखाधड़ी से ट्रैक्टर हड़पने का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently seizing a tractor arrested from Rajasthan.
भट्टू कलां। पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ टीनू को राजस्थान के छानी गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से बड़ी छानी, तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ का निवासी है और वर्तमान में बरवाला, थाना चंडी मंदिर, जिला पंचकूला में रह रहा था। आरोपी पर 28 हजार रुपये मासिक आय का झांसा देकर ट्रैक्टर हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विनोद ने बताया कि सुरेंद्र के खिलाफ दिल्ली में एक, थाना सदर रतिया में दो और भट्टू कलां में एक केस दर्ज हैं। शिकायतकर्ता सतपाल सिंह, निवासी रामपुरा ढिल्लों (जिला सिरसा), ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अधिक पढ़ा-लिखा नहीं है और आरोपी के झांसे में आकर उसने कुछ दस्तावेज पर बिना पूरी जानकारी के हस्ताक्षर कर दिए। सुरेंद्र ने उसे कहा कि उसका ट्रैक्टर एक थर्मल प्लांट में लगवाया जाएगा और उसे 28 हजार रुपये प्रति माह की आय होगी। आरोपी ने दो बार भट्टू मंडी में एक मिस्त्री की दुकान पर दस्तावेज पर दस्तखत करवाए।बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि ट्रैक्टर न तो किसी प्लांट में गया, न ही उसे कोई आय हुई। इसके विपरीत आरोपी ने ट्रैक्टर को अपनी संपत्ति बताते हुए उसे खुर्द-बुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed