पुलिस ने गांव अलीका के एक युवक के साथ कथित मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने के मामले को 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला गांव के राजकुमार की शिकायत पर गांव के सुनील कुमार, गोविंद, हंसराज, किंदू और अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह शहर के टोहाना रोड पर स्थित सैनी मोटर पर काम करता है और गत 25 अगस्त को शाम करीब 4 बजे गांव अलीका के सुनील का उसके पास फोन आया कि वह उसकी दुकान के समीप सिटी पैलेस के पास खड़ा है, आप वहीं आ जाओ। शिकायतकर्ता ने बताया कि वहां पहुंचा तो सुनील व किंदू के अलावा एक और लड़का खड़ा था और उन्होंने कहा कि तुम लड़की को फोन करते हो, जिस पर उसने जवाब दिया कि वह किसी लड़की से फोन नहीं करता, जिसके पश्चात तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी और इसके बाद वह अपनी दुकान पर चला गया। इस मारपीट को लेकर दूसरे दिन सुनील के घर शिकायत देने के लिए गया तो वहां भी सुनील, गोविंद व हंसराज ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस बात को लेकर जब अपने पिता के पास खेत गया तो उस दौरान उसका पिता खेत में नहीं मिला, लेकिन पीछे से ही सुनील व गोविंद दोनों भाई खेत में आ गए जिन्होंने उसेे बिना वजह रोक कर पीटा, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। इस दौरान सुनील व गोविंद ने उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। आरोप लगाया कि इसके पश्चात उसका बड़ा भाई राकेश खेत में आया था, उसे पूरी घटना बताई तो उसने मामा के लड़के मनदीप को गांव मढ़ से बुला लिया और दोनों ने ही उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।