फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of father and brother of poisoning the young woman

पिता-भाई पर युवती को जहर पिलाकर मारने का आरोप, चोरी-चुपके कर दिया अंतिम संस्कार, मामला दर्ज

Fri, 04 Sep 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of father and brother of poisoning the young woman
मृतक युवती की चिता के पास पहुंचे पुलिस और भाई। - फोटो : Fatehabad
उपमंडल के गांव नांगली में युवती ज्योति (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के भाई राजू ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर अपने पिता साहब राम और बड़े भाई प्रवीन पर बहन को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, दोनों पर वीरवार देर शाम ज्योति के शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने का भी आरोप है। मृतका की मां अपने पति से अनबन के चलते अपने मायके हिसार के मंगाली गांव में रह रही है।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस ने गांव के श्मशान घाट में पहुंचकर युवती की चिता से आग बुझाई और उसकी अस्थियां एकत्रित कर जांच के लिए भेज दी है। मृतका के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने पिता और दूसरे भाई के खिलाफ हत्या एवं विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी टोहाना पहुंची। मृतका के कमरे से बोतल मिली है, जिससे जहर पिलाने की आशंका है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि ये मामला आन के लिए हत्या से जुड़ा हो सकता है, हालांकि टोहाना डीएसपी ने जांच पूरी हुए बिना इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस के पास शिकायत आई थी कि गांव नांगली में दो लोगों ने एक युवती को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को लोगों से पता चला कि परिवार के लोगों ने युवती की मौत हार्ट अटैक से होना बताया है। मृतका के भाई राजू ने पुलिस को अपने पिता साहब राम और भाई प्रवीन पर बहन की जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी के चलते अब श्मशान घाट से पुलिस ने अस्थियां एकत्रित की हैं, जिसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नांगली निवासी राजू की शिकायत पर पुलिस ने उसके पिता साहब राम और भाई प्रवीन के खिलाफ उसकी बहन की हत्या करने के मामले में आईपीसी की धारा 302, 201, 506 व 34 तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - बिरम सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed