फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of cheating crores of rupees by luring interest arrested from Gujarat

ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating crores of rupees by luring interest arrested from Gujarat
फतेहाबाद। कंपनियों में पैसा लगाकर मोटा ब्याज देने का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पिछले पांच सालों से फरार चल रहे कंपनी क्राउन फैमिली केयर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड अमृतसर के एमडी जगजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी संत विहार कॉलोनी अमृतसर को फतेहाबाद आर्थिक अपराध शाखा पुलिस टीम ने गुजरात के जिला दाहोद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ टोहाना पुलिस ने 26 जनवरी 2017 को मामला दर्ज किया था। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी कपिल सिहाग ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ व बरामदगी के लिए 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गुजरात में नाम बदलकर छिपा हुआ था।
विज्ञापन

जमानत के बाद था फरार
लाडी के खिलाफ फतेहाबाद के अलावा पंजाब के अलग-अलग जिलों रूपनगर, जिला बरनाला, तपां मंडी, बठिंडा, मलेरकोटला, संगरूर, मोहाली आदि में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पंजाब में दर्ज एक मामले में कोर्ट से जमानत के बाद वह फरार चल रहा था। वहीं फतेहाबाद पुलिस को भी पिछले पांच सालों से उसकी तलाश थी। पुलिस द्वारा आरोपी को पीओ भी घोषित किया जा चुका है। पूछताछ के बाद इस मामले में अनेक अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन

62 लोगों ने दी थी एसपी को शिकायत, डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
कपिल सिहाग ने बताया थाना शहर टोहाना पुलिस ने 26 जनवरी 2017 को गांव म्योंद कलां, शक्करपुरा, दिवाना, करंडी, चिल्लेवाला, लाम्बा, रत्ताथेह, मुसाखेड़ा, टोहाना, बोडा, रतिया व जाखल मंडी के लोगों की शिकायत पर संदीप सिंगला व उसके लड़के सौरभ सिंगला निवासी भाटिया नगर टोहाना, अवतार सिंह निवासी बस्सी पठाना पंजाब, जगजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी अमृतसर व जसविंदर निवासी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि इन आरोपियों ने उनकी कंपनियों में पैसा लगाकर मोटा ब्याज मिलने का लालच देकर लोगों के करोड़ों रुपये ठग लिए और बाद में फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने गबन व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर सौरभ, अवतार सिंह व संदीप सिंगला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि कंपनी का एमडी जगजीत सिंह उर्फ लाडी अभी भी फरार था। इसको लेकर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। मामले में अहम सुराग जुटाते हुए आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद की टीम के प्रभारी कपिल सिहाग, एसआई ओमप्रकाश, एएसआई गोबिंद व एचसी रामनरेश कार्रवाई करते हुए आरोपी लाडी को गुजरात के दाहोद से गिरफ्तार किया। पुलिस की दर्ज एफआईआर के मुताबिक 62 लोगों ने एसपी को शिकायत देकर आरोप लगाया था और करीब डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed