फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of blackmailing

पहले की वीडियो कॉल और चैटिंग, फिर रुपये की मांग, मामला दर्ज

Sat, 05 Dec 2020 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Accused of blackmailing
गांव भूथनकलां निवासी एक युवक को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती ने 10 दिनों तक सोशल मीडिया पर चैटिंग और वीडियो कॉल की। इसके बाद युवती ने रुपये की मांग की और रुपये न देने पर वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी देने लगी। मामले में सदर पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव भूथनकलां निवासी युवक ने आरोप लगाया कि उसके फेसबुक पर करीब 10 दिन पहले एक लड़की की आईडी से फ्रेंड रिकवेस्ट आई थी जो उसने स्वीकार नहीं की लेकिन 10 दिनों से उससे बात हो रही है और वह उसे वीडियो कॉल और चैट भी कर रही है। अब उसे धमकी दी जा रही है कि वह वीडियो यूट्यूब पर पर अपलोड कर देगी अगर पैसे नहीं दिए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि को भी किया जा चुका है ब्लैकमेल
करीब डेढ़ माह पहले पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़ को भी ब्लैकमेल करने का मामला सामने आ चुका है। पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़ ने 21 अक्तूबर को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पास अदया राजपूत नाम की आईडी से फेसबुक पर रिकवेस्ट आई जिसे उसने स्वीकार कर लिया। आरोपी ने उसकी प्रोफाइल आईडी से नंबर निकालकर वीडियो कॉल की। आरोपी ने फोटो एडिट करके उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे रुपये भी ले लिए। मामले में अभी तक आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में युवक की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। जिस नंबर से कॉल की गई है उसे ट्रेस किया जा रहा है। - दलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed