{"_id":"69f8d93a0f3f4f76d10d65e4","slug":"accused-of-assaulting-a-woman-and-blocking-her-way-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153181-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला से मारपीट व रास्ता रोकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला से मारपीट व रास्ता रोकने का आरोप
Mon, 04 May 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 04 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
आयोग को भेजी गई शिकायत के बारे में जानकारी देते हुए महिला
फतेहाबाद। शक्ति नगर निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला ने कुछ लोगों पर खेत तक जाने का रास्ता रोकने, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में महिला ने हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता बलविंदर कौर ने सतीश चराईपोत्रा, उसके पुत्र सन्नी उर्फ सुरेश कुमार, एक निजी स्कूल के मालिक अनिल गोयल, सिरसा निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरजीत सिंह, उसके साथी जसवंत सिंह व रवि तथा 4-5 अन्य व्यक्तियों पर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार उसके पास हिसार-सिरसा बाईपास के पास करीब 15 मरला जमीन है। इस तक जाने के लिए वह पिछले लगभग 15 साल से एक निर्धारित रास्ते का उपयोग करती आ रही है।
आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा आसपास की जमीन बेचने/खरीदने के बाद अब उसके खेत तक जाने वाले रास्ते पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि 28 अप्रैल की शाम को जब वह अपने बेटों के साथ खेत में जा रही थी तब उक्त आरोपी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने उसे रास्ते में रोक लिया और आगे जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। महिला ने आयोग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।