फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested with Dodapost taken on one day remand

Fatehabad News: डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with Dodapost taken on one day remand
टोहाना। रामनगर में छापे के दौरान 57 किलो 990 ग्राम कचरा डोडा पोस्त सहित काबू किए आरोपी हिमांशु को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान उसके बेचने व नशा लाने के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए टोहाना इंचार्ज एसआई हरफूल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम उप निरीक्षक राधा कृष्ण के नेतृत्व में चंडीगढ़ रोड पर पहुंची तो सूचना मिली कि हिमांशु कचरा डोडा पोस्त बेचने का काम करता है। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां से 4 कट्टों में 57 किलो 990 ग्राम कचरा डोडा पोस्त मिला। आरोपी ने बताया कि यह डोडा पोस्त हिसार से कोई अन्य व्यक्ति देकर गए थे। आरोपी को यह नशा पंजाब व टोहाना के आसपास के लोकल क्षेत्र में सप्लाई करना था। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा बेचने का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed