{"_id":"61a3ccceb007f537b362f392","slug":"accused-arrested-in-assault-and-snatching-case-of-retired-policeman-fatehabad-news-hsr6180770146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत पुलिसकर्मी से मारपीट और छीनाछपटी मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत पुलिसकर्मी से मारपीट और छीनाछपटी मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से मारपीट और छीना झपटी मामले में आरोपी गिरफ्तार
शहर के मातूराम कॉलोनी में आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम
फतेहाबाद। शहर के मातूराम कॉलोनी में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से मारपीट और छीना झपटी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी मातूराम कॉलोनी निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया था।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी केवल कृष्ण ने बताया था कि वह घर पर जनरल स्टोर की दुकान करता है। 22 नवंबर की रात को वह अपने बेटे आकाशदीप के साथ बैठा था। इस दौरानी आरोपी रोहित, रीतिक और अमन दुकान पर आए। आरोप है कि रोहित ने बीड़ी का पैकेट मांगा और जब उसने रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने बेटे आकाश से 15 हजार रुपये छीन लिये। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया है।