{"_id":"67c4a57e9422d747ea09b16a","slug":"accused-arrested-for-displaying-weapon-on-social-media-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130103-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर दहशत का माहौल बनाने और अवैध कब्जा करने के मामले में संलिप्त आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान नरेश कुमार उर्फ लीला निवासी हिंदवान जिला हिसार के रूप में हुई है। फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में 8 जुलाई 2024 को शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस को गांव धारनियां के सुशील कुमार ने शिकायत दी थी कि विक्रम सिंह निवासी धारनियां ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर खुद की हथियारों के साथ फोटो लगाई हुई है। उसने बिना लाइसेंस के हथियार का प्रदर्शन खुलेआम बदमाशी की नीयत से किया है। वह दहशत का माहौल पैदा कर समाज को गलत संदेश दे रहा है। वह सरपंच के साथ रहकर बड़ा गोलमाल कर रहा है और भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसने आरोप लगाया कि सरपंच भी इन गुंडा तत्वों को शह देता है और साथ रखकर बड़ी वारदात करवाना चाहता है।
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले युवक ने गुंडागर्दी के चलते श्मशान भूमि के कुछ हिस्से पर भी कब्जा कर रखा है। जब उसे इस बारे पता चला तो उसने सोशल मीडिया का स्टेटस हटाकर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और इस मामले में शामिल एक आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है।