{"_id":"68851737057a9c8afc0e3162","slug":"accusation-of-fraud-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-137553-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी का आरोप
Sat, 26 Jul 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
रतिया। शहर पुलिस ने गांव लांबा निवासी एक विधवा महिला की शिकायत पर उसकी बेटी को विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में शहर के वार्ड 12 निवासी जोगिंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गांव लांबा निवासी विधवा चरणजीत कौर ने बताया कि उसकी तीन लड़की और एक लड़का है तथा 6 साल पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई थी। वह लोगों के घरों में काम करके परिवार का गुजारा कर रही थी।
इसी दौरान उनकी पहचान के रतिया निवासी जोगिंदर सिंह ने उसे कहा कि वह उसकी बेटी को कनाडा भेज दे। जहां वह उसे बसा भी करवा देगा। इसके बाद उसने जोगिंदर को अपनी बड़ी बेटी के ससुराल से जुलाई 2023 में 5 लाख रुपये लाकर दे दिए। इसके बाद 6 महीने तक वह टालमटोल करता रहा।