फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accountant riding a bike dies in collision with ambulance, neighbor injured

Fatehabad News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार मुनीम की मौत, पड़ोसी घायल

Sun, 13 Oct 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accountant riding a bike dies in collision with ambulance, neighbor injured
फतेहाबाद। गांव अयाल्की में बस स्टैंड के पास निजी एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार ईंट भट्ठा के मुनीम की मौत हो गई और उसका पड़ोसी घायल हो गया। मामले में सदर पुलिस ने मृतक मुनीम गांव जांडवाला सोत्तर निवासी सुरेश के भाई विनोद की शिकायत पर आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने उसका भाई सुरेश ईंट भट्ठा पर मुनीम का काम करता था। रविवार सुबह पड़ोसी निहाल सिंह को बस स्टैंड अयाल्की पर छोड़ने के लिए गया। निहाल सिंह को किसी काम से बीकानेर जाना था। जब बस स्टैंड पर पहुंचे तो रतिया की तरफ से तेज रफ्तार एंबुलेंस आई और टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और एंबुलेंस चालक फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। उपचार के दौरान सुरेश की मौत हो गई, वहीं निहाल सिंह की हालत ठीक है। मृतक सुरेश के दो लड़कियां और एक लड़का है।
विज्ञापन

- बड़ोपल में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
गांव बड़ोपल में पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में गांव बड़ोपल निवासी 34 वर्षीय अनिल की मौत हो गई। मामले में मृतक के चचेरे भाई गांव बड़ोपल निवासी विक्रम की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने बताया कि शनिवार को अनिल अपने मोटरसाइकिल पर खेत में धान की फसल निकालने के लिए गया था। रात करीब 12 बजे वह खेत से बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह भादू फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचा तो गांव खाराखेड़ी की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed