फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accident occurred due to wall collapse in rice sheller in Fatehabad, Punjab labourer dies five days later

Fatehabad: राइस शैलर में दीवार गिरने से हुआ था हादसा, पांच दिन बाद पंजाब के मजदूर की मौत

Fri, 01 Sep 2023 02:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Sep 2023 02:37 PM IST
सार

फतेहाबाद के सिरसा रोड पर एक राइस शैलर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए नींव खोदने के लिए मजदूर लगे हुए थे। 25 अगस्त की दोपहर को नींव की खुदाई के दौरान साथ लगती इमारत की दीवार उनके ऊपर आ गिरी। दीवार गिरने से मौके पर हडकंप मच गया था।

विज्ञापन
Accident occurred due to wall collapse in rice sheller in Fatehabad, Punjab labourer dies five days later
शव को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के सिरसा रोड पर 25 अगस्त की दोपहर को राइस शैलर में नींव खोद रहे मजदूरों दीवार गिरने के मामले में पांच दिन बाद मानसा निवासी मजदूर 20 वर्षीय धर्मप्रीत की मौत हो गई। घायल धर्मप्रीत का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वीरवार देर शाम को उपचार के दौरान मौत हुई। मामले में शहर पुलिस ने मृतक की मां सुखप्रीत के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन


मलबे के नीचे दबने से 4 मजदूरों को चोटें लगी थी
मामले के मुताबिक फतेहाबाद के सिरसा रोड पर एक राइस शैलर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए नींव खोदने के लिए मजदूर लगे हुए थे। 25 अगस्त की दोपहर को नींव की खुदाई के दौरान साथ लगती इमारत की दीवार उनके ऊपर आ गिरी। दीवार गिरने से मौके पर हडकंप मच गया था। दीवार के मलबे के नीचे दबने से फतेहाबाद के जंडी मोहल्ला निवासी काली, मानसा निवासी धर्मप्रीत, स्वामी नगर निवासी लाला राम व रोहित और को चोटें लगी थी। धर्मप्रीत को गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया था। परिजन अग्रोहा मेडिकल से हिसार से ले गए थे। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed