{"_id":"4987d91bc4a41e98b1c8b420334fa2c1","slug":"accident-hindi-news-498","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकें भिड़ीं, महिला व बच्ची सहित 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकें भिड़ीं, महिला व बच्ची सहित 6 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खुंबर के पास शनिवार शाम 6 बजे दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। जिससे दोनों बाइकों पर सवार 6 युवक घायल हो गए। जिन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गाया है। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान बलजीत, अमनप्रीत व पिता जसपाल निवासी सालमखेड़ा तथा दूसरी बाइक पर सवार संदीप कौर, सोहनलाल व पांच वर्षीय बच्ची सिमरजोत निवासी अलीपुर बरोटा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बलजीत अपने पिता जसपाल व भाई अमनप्रीत के साथ हड़ोली की ओर जा रहा था जबकि सोहनलाल अपनी पत्नी संदीप कौर व बच्ची के साथ बाइक पर रतिया की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। जिसके बाद घायलों को राहगीरों ने फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर बलजीत की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन