फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   accident,fatehabad news,two death

हांसपुर रोड पर दो कारों में टक्कर महिला की मौत, नौ लोग घायल

Sun, 23 Aug 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
accident,fatehabad news,two death
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : Fatehabad
शहर के हांसपुर रोड फोरलेन पर रविवार दोपहर हिसार की तरफ से आ रही कार और फतेहाबाद से हांसपुर रोड की तरफ जा रही कार में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें फतेहाबाद के डीसी कॉलोनी निवासी पत्रकार रामकुमार भारती का परिवार और जींद निवासी एक परिवार के 10 लोग घायल हो गए। जींद निवासी परिवार सिरसा में आयोजित शादी समारोह में जा रही था। घायलों को तीन एंबुलेंसों में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पत्रकार रामकुमार भारती की पत्नी 54 वर्षीय कमलेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य नौ घायलों को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया है। उधर, गांव जांडली कलां में पास दूसरे सड़क हादसे में नौ माह की गर्भवती की मौत हो गई। महिला पति के साथ फतेहाबाद अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आ रही थी।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक फतेहाबाद की डीसी कॉलोनी निवासी पत्रकार रामकुमार भारती अपनी पत्नी 54 वर्षीय पत्नी कमलेश, बेटी राजबाला व बेटा मोनू के साथ दोपहर में फतेहाबाद से अपने गांव ढाणी ईसर कार में जा रहे थे। करीब 12 बजे जैसे ही हांसपुर रोड से फोरलेन को पार कर रहे थे तभी हिसार से तेज गति से आ रही डिजायर गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां काफी दूर तक घसीटती हुई गई। कारों में सवार सभी 10 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। तीन एंबुलेंसों से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर करीब आधे घंटे के उपचार के बाद रामकुमार भारती की पत्नी कमलेश ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा रामकुमार भारती, बेटा मोनू, बेटी राजबाला को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। वहीं, दूसरी कार में सवार जींद निवासी कुलदीप उसकी पत्नी मंजू, बेटी अलका, साली अंजू, बेटा हिंमाशु व अमन घायल हो गए हैं। घायल कुलदीप, मंजू, अलका और अंजू को रेफर किया गया है। हिमांशु और अमन को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन

सिरसा शादी समारोह में जा रहा था परिवार
हादसे का शिकार हुए हिमांशु ने बताया कि सभी सिरसा में मामा के बेटी की शादी में भाग लेने के लिए जा रहे थे। गाड़ी हिसार की तरफ से अपनी स्पीड में आ रही थी और अचानक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद अस्पताल में लगा जमावड़ा :
हादसे में रामकुमार भारती के घायल होने और पत्नी की मौत होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई संस्थाओं के लोग और पत्रकार अस्पताल में पहुंचे। रामकुमार भारती कई संस्था के साथ जुड़े हुए हैं।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
हांसपुर रोड फोरलेन पर हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में नजर आ रहा है कि फतेहाबाद की तरफ से आ रही कार का चालक धीमी गति से फोरलेन पार कर रहा है। इसी दौरान हिसार की तरफ से आ रही कार टक्कर मार देती है।

अल्ट्रासाउंड करवाने आ रही गर्भवती की मौत
गांव जांडली कलां के पास दोपहर बाद करीब एक बजे भूना की तरफ से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार सवार दंपती घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां नौ महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। मामले के मुताबिक भूना निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार अपनी 22 वर्षीय पत्नी ज्योति के साथ फतेहाबाद शहर की तरफ आ रहा था। घायल अजय ने बताया कि उसकी पत्नी नौ माह की गर्भवती थी और उसका अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए फतेहाबाद आ रहा था। जांडली के पास उसने पेट्रोल पंप से तेल डलवाया और जैसे ही सड़क पर आया तो पीछे से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां ज्योति ने दम तोड़ दिया। ज्योति के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed