{"_id":"649b0ba6045455e80c0f4d33","slug":"abhay-chautala-claims-inld-will-win-in-uchana-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अभय चौटाला ने किया दावा, बोले- दुष्यंत व बीरेंद्र के पल्ले अब कुछ नहीं, उचाना में भी इनेलो जीतेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अभय चौटाला ने किया दावा, बोले- दुष्यंत व बीरेंद्र के पल्ले अब कुछ नहीं, उचाना में भी इनेलो जीतेगी
Tue, 27 Jun 2023 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Jun 2023 09:47 PM IST
सार
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर खुली लूट मची हुई है। फतेहाबाद शहर में भी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए लोगों से 50 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभय चौटाला।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि दुष्यंत व बीरेंद्र सिंह के पल्ले अब कुछ नहीं बचा है। उचाना विधानसभा सीट पर भी जनता इनेलो को जिताएगी। अब मतदाता सब समझ गए हैं कि ये बेईमान और झूठे लोग हैं। झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती है। जिस प्रकार काठ की हांडी बार-बार चूल्हे नहीं चढ़ सकती। बीरेंद्र सिंह के पल्ले कुछ होता तो उनकी पत्नी 35-40 हजार वोटों से चुनाव नहीं हारती।
विज्ञापन
अभय चौटाला फतेहाबाद के रतिया हलके में परिवर्तन पदयात्रा के दौरान गांव अयाल्की में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा सीट के लिए भाजपा-जजपा के नेता लड़ रहे हैं। मगर, दोनों ही चुनाव नहीं जीत सकेंगे। दोनों का दिवालिया पिट गया है और दोनों ही पार्टियां मैदान छोड़ कर भागेंगी।
विज्ञापन
उचाना सीट हमेशा इनेलो की रही है। वहां दुष्यंत चौटाला को इसलिए वोट दिए गए, क्योंकि उन्होंने लोगों को यह सब्जबाग दिखाए थे कि ओमप्रकाश चौटाला का आशीर्वाद उनके साथ है और वह चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। मगर अब जनता इनकी असलियत समझ चुकी हैं।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर खुली लूट मची
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर खुली लूट मची हुई है। फतेहाबाद शहर में भी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए लोगों से 50 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। एक मामले में तो उन्होंने खुद डीसी को फोन करके जांच करवाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर यह प्रॉपर्टी आईडी का खेल बंद करेंगे और इसके जरिये भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजेंगे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।