{"_id":"68f139c3cbad8ceb0f0cfa2e","slug":"a-young-man-was-lured-from-his-home-and-murdered-a-case-has-been-filed-against-seven-people-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-142244-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घर से बुलाकर युवक की हत्या, सात के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घर से बुलाकर युवक की हत्या, सात के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 17 Oct 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
रोहित, मृतक
- फोटो : credit
टोहाना । किला मोहल्ला निवासी युवक रोहित (26) की बुधवार रात घर से बुलाकर रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में वीरवार को सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रोहित पर नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव का हिसार में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में मनोज ने बताया कि उसका भाई रोहित को रात्रि करीब 8.15 बजे विक्की नाम व्यक्ति ने फोन करके केएम स्कूल के सामने वाले बाईपास रोड पर बुलाया था। इसके बाद रोहित अपनी बाइक से वहां गया। कार सवार लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। वहां से गुजर रहे लोगों ने रोहित के घायल होने की सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे तथा उसे अस्पताल में ले गए, जहां से उसके भाई को अग्रोहा रेफर कर दिया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए हिसार ले जाते समय रास्ते में उसके भाई ने दम तोड़ दिया।
वीरवार को शहर पुलिस ने मृतक के भाई मनोज के बयान पर आरोपी टोहाना निवासी विक्की, सुरेंद्र उर्फ काला, रमन उर्फ खोपा व तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ काला, निवासी इंदिरा कॉलोनी टोहाना, गुरप्रीत उर्फ कालू निवासी मूनक ( पंजाब) और एकमजोत निवासी सरदूलगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
अविवाहित था रोहित
परिजनों के मुताबिक युवक पर लोहे की राॅड से हमला किया गया है। युवक साजिश रच कर आए थे और वारदात को अंजाम दिया। रोहित अविवाहित था।
मृतक के भाई मनोज के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन नामजद व तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की फिलहाल जांच जारी है।
सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक ,फतेहाबाद