फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man stole a gold bracelet from an elderly man; the incident was caught on camera

Fatehabad News: बुजुर्ग के हाथ से सोने का कड़ा ले भागा युवक, वारदात कैमरे में कैद

Thu, 09 Apr 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 09 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
A young man stole a gold bracelet from an elderly man; the incident was caught on camera
घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करते सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह, पुलिस कर्मचारी
रतिया। गांव मलवाला में वीरवार दोपहर अपने घर के बाहर आराम कर रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए युवक उनके हाथ से सोने का कड़ा छीनकर भाग गए। कड़ा छीनने की यह घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई। इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद सदर थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह और नागपुर चौकी के इंचार्ज सुरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग नक्षत्र सिंह ने बताया कि वे घर के बाहर पेड़ के नीचे चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बड़ी चालाकी से उसके हाथ में पहना करीब 2 तोले का सोने का कड़ा निकाल लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपी मौके से भागने लगा। बुजुर्ग व उनके परिजनों ने जब युवक को संदिग्ध हालत में भागते देखा तो उन्होंने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया।
विज्ञापन

हालांकि आरोपी पहले से ही तैयार खड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर गलियों से ओझल हो गया। इसके बाद जब आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें युवक की करतूत और भागने का पूरा घटनाक्रम नजर आया। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed